यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Cranberry Benefits: यूटीआई से बचाव में मददगार है क्रैनबेरी की चाय, जानें इसे बनाने की विधि और अन्य फायदे
क्रैनबेरी दिखने में लाल रंग के छोटे-छोटे फल होते हैं। ये पोषक तत्वों से भरपूर होने के लिए हमारी सेहत से जुड़े कई फायदे देते हैं। इनका खास फायदा दिल की ...और पढ़ें

HighLights
- क्रैनबेरी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जिस कारण से यह त्वचा और दिल के लिए काफी फायदेमंद होता है।
- इसकी चाय बनाकर भी पी सकते हैं, जिसे बनाना बेहद आसान होता है।
- इसकी मदद से यूटीआई की समस्या को भी कम किया जा सकता है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Cranberry Benefits: क्रैनबेरी जिसे हमारे देश में करौंदा भी कहा जाता है, पोषक तत्वों से भरपूर एक फल होता है। इसे सबसे पहले उत्तरी अमेरिका में उगाया गया था, लेकिन अब यह हमारे देश के कई राज्यों में भी पाया जाता है। खासकर हिमालय के पहाड़ी क्षेत्रों में पाया जाने वाला यह छोटा-सा फल, सेहत से जुड़े अनेकों फायदों के लिए जाना जाता है। इसका न केवल जूस बल्कि इसकी चाय भी बनाई जाती है। क्रेनबेरी की चाय इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने का काम करती है। यह विटामिन-सी से भरपूर होने के कारण, हमें मौसमी बीमारियों से बचाने और हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाने के साथ-साथ स्किन को भी टोंड और खूबसूरत बनाने का काम करती है। आईए जानते हैं, क्रैनबेरी की चाय बनाने की विधि और इसके क्या फायदे हो सकते हैं।
कैसे बनाएं क्रैनबेरी की चाय?
क्रैनबेरी टी बनाने के लिए एक पैन में पानी को गर्म होने के लिए रखें। पानी गर्म होने पर इसमें कुछ सूखे हुए क्रैनबेरी डालें और फिर इसमें स्वाद के लिए अदरक, दालचीनी या लौंग या फिर आप चाहें तो, इन तीनों चीजों को डाल सकते हैं और फिर इसे कुछ देर तक कम आंच पर अच्छे से उबलने दें। दस मिनट बाद इसे गैस से उतार लें और इसमें नींबू का रस मिलाकर पिएं। यह बहुत ही स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थय वर्धक भी होती है, जिसे आप सुबह खाली पेट भी पी सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंटे्स युक्त और अन्य पौष्टिक तत्वों से भरपूर होने के कारण कुछ लोग इसे सुबह के समय पीना पसंद करते हैं।
.jpg)
यह भी पढ़ें: स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी लाजवाब है हरा धनिया, जानें इस खाने से मिलने वाले फायदे
क्या हैं क्रैनबेरी चाय के फायदे?
- क्रैनबेरी में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसमे, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन-सी, विटामिन-ई, कॉपर और कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं, जो हमारे मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाते हैं, जिस वजह से क्रैनबेरी टी पीने से बेली फैट कम होता है।
- क्रेनबेरी टी पीने से वेट लॉस करने में मदद मिलती है। इसका कारण है, क्रैनबेरी टी बॉडी डिटॉक्स करने के लिए काफी बेहतर मानी जाती है, जिससे हमारी बॉडी से सारे टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इससे फैट कम करने में भी मदद मिलती है।
- दांतों से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद करती है। इतना ही नहीं, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होने की वजह से यह हमारे मसूड़ों में होने वाली सूजन को कम करने में मदद मिलती है।
- क्रैनबेरी यूटीआई की समस्या से राहत दिलाता है। इस कारण से क्रैनबेरी टी पीने से हमारी किडनी अच्छे से डिटॉक्स होती है और यूटीआई की समस्या से छुटकारा मिलता है।
यह भी पढ़ें: सफेद या लाल, जानें सेहत के लिए कौन-से आलू हैं सेहतमंद और क्या है दोनों में अंतर
Picture Courtesy: Freepik