स्ट्रीट फूड खाने का है मन? घर की किचन में ऐसे बनाएं चटपटा और क्रिस्पी पनीर टिक्का काठी रोल
अगर स्ट्रीट फूड खाने का मन कर रहा है, लेकिन गर्मी के कारण घर से बाहर नहीं निकलना चाहते, तो इस आसान रेसिपी से बनाएं पनीर टिक्का काठी रोल। ...और पढ़ें

घर पर इस रेसिपी से बनाएं पनीर टिक्का काठी रोल(AI Generated Image)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। काठी रोल एक ऐसा स्ट्रीट फूड है, जो हर किसी को खूब पसंद आता है। कोलकत्ता की गलियों से शुरू हुई ये डिश आज पूरे देश में अपनी जगह बना चुकी है।
वैसे तो इसे कई फ्लेवर्स और तरीकों से बनाया जाता है, लेकिन अगर आप वेजिटेरियन हैं, और प्लेन काठी रोल नहीं खाना चाहते, तो पनीर टिक्का काठी रोल ट्राई कर सकते हैं। पनीर के टुकड़े, क्रिस्पी रैप और तीखी हरी चटनी इसे काफी स्वादिष्ट बनाते हैं। आइए जानें घर पर पनीर टिक्का काठी रोल बनाने की रेसिपी।