मुंह में जाते ही घुल जाएगी मलाईदार 'रबड़ी कुल्फी', घर पर ऐसे लाएं एकदम बाजार जैसा दानेदार टेक्सचर
रबड़ी कुल्फी खाने में काफी स्वादिष्ट होती है। इसका मलाईदार और दानेदार टेक्सचर आपकी जुबां में घुल जाएगा।

रबड़ी कुल्फी बनाने की रेसिपी (Picture Courtesy: Freepik)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कोई भी मौसम हो रबड़ी कुल्फी हमेशा अच्छी लगती है। हालांकि, बाजार में मिलने वाली कुल्फी के मुकाबले घर पर बनी रबड़ी कुल्फी ज्यादा मजेदार लगती है। इतना ही नहीं, घर पर बनी होने की वजह से इनमें किसी तरह की मिलावट भी नहीं होती। आइए जानें घर पर गाढ़ी, मलाईदार और दानेदार टेक्सचर वाली कुल्फी बनाने की रेसिपी।
