Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Holi 2024: मावा के अलावा इस बार मेहमानों को सर्व करें कुछ अलग तरह की गुजिया, हो जाएंगे आपके फैन

    Updated: Sun, 17 Mar 2024 02:36 PM (IST)

    Holi 2024 होली का पर्व इस बार 25 मार्च को मनाया जाएगा। जिसे लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस मौके पर घरों में तरह- तरह के पकवान बनाए जाते हैं जिसमे ...और पढ़ें

    Holi 2024: होली के लिए ऐसे बनाएं अलग-अलग तरह की गुजिया
    Holi 2024: होली के लिए ऐसे बनाएं अलग-अलग तरह की गुजिया

    HighLights

    1. इस बार 25 मार्च को मनाया जाएगा होली का त्योहार।
    2. होली पर गुजिया बनाने की है खास परंपरा।
    3. मावा के अलावा इस बार चॉकलेट और आलू-मटर की गुजिया बनाएं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। होली का त्योहार गुजिया बिना अधूरा है। मैदे-खोए, चीनी और मेवों से बनने वाला ये पकवान होली के दौरान आपको लगभग हर घर में चखने को मिल जाएगा। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा में तो होली की ये खास डिश होती है, जिसमें मावा गुजिया सबसे आम है, लेकिन अगर आप अपने घर आने वाले मेहमानों को कुछ अलग हटके सर्व करना चाहते हैं, तो हम आपके लिए ऐसी दो रेसिपी लेकर आएं हैं। यकीनन इसे खाकर लोग हो जाएंगे आपके कुकिंग के फैन। 

    चॉकलेट गुजिया

    - एक छोटी कटोरी में सबसे पहले लगभग 1 1/2 कप डार्क चॉकलेट को माइक्रोवेव करें। दूसरा ऑप्शन है गरम पानी में डार्क चॉकलेट की कटोरी रखकर पिघला लें।

    - दो कटोरी मैदे में घी का मोयन व पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें।

    - भरावन तैयार करने के लिए पैन को गरम करें। इसमें मीडियम आंच पर पहले 100 खोया को गुलाबी होने तक भूनें और किसी बर्तन में निकाल लें।

    -  हल्का ठंडा होने पर इसमें क्रश किया ड्राई फ्रूट और इलायची पाउडर मिलाएं। 

    - फिर इसमें पिघली चॉकलेट औऱ चीनी पाउडर मिलाएं।

    - गूंथे मैदे से छोटे पेड़े तोड़कर बेल लें और भरावन भरकर गुजिया कवर कर लें।

    - गरम तेल में सारी गुजिया को तल लें।

    - ठंडा या गरमा-गरम परोसें।

    मावा गुजिया

    - मैदे में घी और पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें। आधे घंटे के लिए सूती गीले कपड़े से ढककर रख दें।

    - भरावन तैयार करने के लिए पैन में सीधे मावा डालकर अच्छे से हल्का सुनहरा होने तक भूनें। मावा भून जाता है, तो इससे अच्छी सी खुशबू आती है।

    - इसके बाद इसमें अपनी पसंद के अनुसार ड्राई फ्रूटस मिलाएं। थोड़ी मात्रा में चीनी मिलाएं।

    - मैदे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर इन्हें पूरियों के आकार में बेल लें।

    - उसमें ये भरावन भरें और किनारों पर पानी लगाकर गुजिया को बंद कर दें।

    - कड़ाही में तेल गरम करें और गुजिया को डीप फ्राई करते जाएं।

    आलू-मटर की गुजिया

    - इसमें सबसे पहले एक बड़े बर्तन में लगभग 1.5 कप मैदा, 3 चम्मच सूजी, 3 बड़े चम्मच देसी घी और स्वादानुसार नमक डालकर आटा गूंथ लें। आधे घंटे के लिए सेट होने के लिए छोड़ दें।

    - एक बाउल में हरी मटर, हरा धनिया, अमचूर, पुदीना, भुना जीरा, हींग और उबले आलू डालकर मैश करें।

    - गूंथे मैदे की लोइयां बनाकर बेल लें।

    - इसमें मटर का मिश्रण डालकर बंद करें और शेप दें।

    - सारी गुजिया को ऐसे तैयार कर कड़ाही में डीप फ्राई कर लें।

    ये भी पढ़ें- Thandai History: सबसे पहले भगवान शिव को अर्पित की गई थी ठंडाई, जानें क्या है इसे होली पर पीने का महत्व

    Pic credit- freepik