Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Puri Recipes: प्लेन पूरी खा-खाकर हो गए हैं बोर, तो ट्राई कर सकते हैं ये 10 अलग-अलग टाइप की पूरियां

    Updated: Thu, 25 Apr 2024 06:57 PM (IST)

    घर पर कोई उत्सव या त्योहार हो अक्सर पूरियां जरूर बनाई जाती हैं। वैसे तो गेंहू के आंटे से साधारण पूरियां अक्सर ही बनाई जाती हैं लेकिन क्या आप जानते हैं ...और पढ़ें

    इन अलग-अलग तरीकों से बना सकते हैं पूरियां
    इन अलग-अलग तरीकों से बना सकते हैं पूरियां

    HighLights

    1. किसी भी पूजा-पाठ या उत्सव में अक्सर पूरियां बनाई जाती हैं।
    2. भारत के अलग-अलग इलाकों में तरह-तरह की पूरियां बनाई जाती हैं।
    3. लूची पूरी, बेड़मी पूरी, मुगलई खस खस पूरी जैसे कई प्रकार की पूरियां बनाई जाती हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Puri Recipes: कोई भी कार्यक्रम हो, उसमें पूरियां जरूर बनाई जाती हैं। भगवान के लिए भोग में तो पूरियां जरूर बनाई जाती हैं। पूरियां ज्यादातर गेंहू के आटे, मैदे या फिर चावल के आटे से डीप फ्राई कर बनाई जानती हैं, जिसे सब्जी या करी के साथ परोसा जाता है।

    पूरा भारत में अलग-अलग पूरियां बनाई जाती है और खाई जाती हैं, जैसे- दाल की पूरियां उत्तर भारत में करवा चौथ, भईया दूज और कुछ अन्य त्योहारों पर बनाई जाती है। इसके अलावा सिंघाड़े के आटे की पूरी व्रत के दौरान बनाई जाती हैं। ऐसे ही बनारस की हर गली और नुक्कड़ पर उड़द दाल की पूरियां सुबह नाश्ते में बनाई जाती है, जिनके साथ सब्जी और जलेबी का स्वाद इसके जायके को बढ़ाता है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ खास पूरियों को बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आप भी अपने घर पर बना सकते हैं।

    बेड़मी पूरी (Bedmi Puri)

    गेंहू के आटे में मोटे उड़द के दाल की स्टफिंग को भरकर पूरी बेली जाती है और इसे डीप फ्राई किया जाता है। ये पूरियां बनारस, मथुरा, आगरा, और दिल्ली में खूब प्रसिद्ध है।

    भटूरा (Bhatura)

    मैदा, दही, सूजी पानी और बेकिंग सोडा से इसका आटा तैयार किया जाता है और इसे डीप फ्राई करके पूरियां बनाई जाती हैं, जिसे काबुली चने या छोले के साथ खाया जाता है। यह उत्तर भारत में काफी लोकप्रिय है।

    हरी मटर की पूरी (Hari Matar Puri)

    हरी मटर के स्टफिंग को गेंहू के आटे की लोइयों में भरकर इनकी पूरियां बनाई जाती हैं और इन्हें डीप फ्राई किया जाता हैं। इसे धनियां या पुदीने की चटनी के साथ सर्व किया जाता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे मिलावटी घी का इस्तेमाल, इन तरीकों से करें इसकी शुद्धता की पहचान

    गुजराती पूरी (Gujarati Puri)

    गुजराती पूरी, जैसा की नाम से समझा जा सकता है, गुजरात में काफी लोकप्रिय है। गेहूं के आटे में हींग, जीरा, हल्दी पाउडर और नमक को गूंथकर डीप फ्राई करके पूरी तैयार की जाती है।

    मुगलई खस खस पूरी (Muglai Khas Khas Puri)

    इस पूरी को मैदा, घी और कलौंजी से गूथे आटे में खस खस, जीरा, लौंग, इलायची, लाल मिर्च, हींग और नमक की स्टफिंग भरकर तैयार किया जाता है।

    कद्दू पूरी (Kaddu Puri)

    व्रत में खाई जाने वाली यह पूरी कद्दूकस किए हुए कद्दू में, उबालकर मसले हुए आलू, सेंधा नमक, जीरा पाउडर और काली मिर्च पाउडर को सिंघाड़े या कुट्टू के आटे में, मिक्स कर आटा गूंथा जाता है। फिर इसकी पूरियां बनाई जाती हैं और इसे भी डीप फ्राई किया जाता है।

    अजवाइन पूरी (Ajwain Puri)

    गेहूं के आटे में अजवाइन, नमक, कलौंजी और थोड़े से घी के साथ आटा गूंथ कर इसकी डीप फ्राई पूरी तैयार की जाती हैं।

    लूची पूरी (Loochi Puri)

    मैदा, नमक, घी, पानी से गूंथे गए आटे की डीप फ्राई पूरियां बनाई जाती हैं, जिसे आलू पोस्तो के साथ सर्व किया जाता है। यह बंगाली लोगों में काफी लोकप्रिय है।

    यह भी पढ़ें: पीला नहीं लाल केला है सेहत के लिए ज्यादा बेहतर, फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

    Picture Courtesy: Freepik