यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Diwali 2025: दीवाली के खास मौके पर मेहमानों के लिए बनाएं ये टेस्टी स्नैक्स, खुद शेफ ने बताई रेसिपीज
दीपावली के खास मौके पर घर पर रिश्तेदारों और दोस्तों का आना-जाना लगा रहता है। परिवार और दोस्तों के साथ ...और पढ़ें

इस दीवाली इन स्नैक्स के साथ बढ़ाएं मेहफिल की रौनक (Picture Courtesy: Freepik)
HighLights
दीवाली का त्योहार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा
इस त्योहार पर कई खास व्यंजन और स्नैक्स बनाए जाते हैं
इस बार दीवाली गैदरिंग के लिए कुछ हटके स्नैक्स बना सकते हैं
जागरण, नई दिल्ली। दीपावली सिर्फ रोशनी और आतिशबाजी का नहीं, बल्कि स्वजनों, मित्रों के साथ स्वाद और खुशियों का जश्न मनाने का भी समय है। इस बार मैंने अपने पिटारे से पांच ऐसे अनोखे व्यंजन (Unique Diwali Party Snacks) चुने हैं, जो हमारी आउटडोर केटरिंग और दीपावली पार्टियों में मेहमानों के बीच सबसे लोकप्रिय रहे।
इनका जादू सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि इस बात में भी है कि इनमें भारतीय परंपरा और अंतरराष्ट्रीय पकवानों की झलक एक साथ मिलती है। हर बाइट में नया अनुभव, हर प्रस्तुति में उत्सव का रंग और हर स्वाद में त्योहार की खुशी है।
व्यंजनों की विधि
1. एवोकाडो और टमाटर गोलगप्पे, क्रैनबेरी और काले नमक के पानी में
सामग्री:
गोलगप्पे - 12 , एवोकाडो - 1 (मैश किया हुआ), टमाटर - 1 कप (बारीक कटा हुआ), क्रैनबेरी - ¼ कप (सूखी) , काला नमक - ½ चम्मच, नींबू का रस - 1 चम्मच, हरा धनिया - सजावट के लिए
विधि:
एवोकाडो और टमाटर मिलाएं। उसमें क्रैनबेरी, काला नमक और नींबू का रस डालें। इस मिश्रण को गोलगप्पों में भरें और हरे धनिये से सजाएं।
(Picture Courtesy: Freepik)
2. काफिर लाइम और रिकोटा दही कबाब, चिपोटल सॉस के साथ
सामग्री:
दही - ½ कप, रिकोटा चीज - ¼ कप , काफिर लाइम पत्ते - 2-3 (बारीक कटे हुए), बेसन - ¼ कप, नमक और हल्दी – स्वादानुसार, तेल - तलने के लिए, चिपोटल मिर्च पेस्ट - 2 चम्मच
विधि:
दही, रिकोटा और काफिर लाइम पत्तों को मिलाएं। उसमें बेसन और मसाले डालें। छोटे-छोटे कबाब बनाकर सुनहरा तलें। ऊपर से चिपोटल सॉस डालकर परोसें।
3. समोसा चाट टैको
सामग्री:
छोटे समोसे – 4, दही - ½ कप , हरी चटनी - 2 चम्मच, इमली की चटनी - 2 चम्मच , धनिया - सजावट के लिए
विधि:
समोसे को हल्का दबाकर टैको आकार दें। ऊपर से दही, हरी और इमली की चटनी डालें। हरे धनिये से सजाएं और तुरंत परोसें।
4. पनीर टिक्का केसाडिला
सामग्री:
पनीर – 100 ग्राम (टुकड़ों में), मकई – ½ कप, हल्के मसाले – 1 चम्मच, आटे की रोटी – 2, तेल –1 चम्मच, कद्दूकस किया हुआ चीज – ½ कप,
विधि:
पनीर और मकई को मसालों में मिलाएं। आटे की रोटी पर यह भरावन और चीज रखें, दूसरी रोटी से ढक दें। तवे पर सुनहरा सेंकें और टुकड़ों में काटकर परोसें।

(Picture Courtesy: Instagram)
5. खस्ता कचौरी कनापे
सामग्री:
मिनी खस्ता कचौरी - 6 , दही - ½ कप, मीठी-खट्टी चटनी - 2 चम्मच, हरा धनिया और सेव - सजावट के लिए
विधि:
कचौरी को हल्का दबाकर ऊपर से दही और चटनी डालें। सेव और हरे धनिये से सजाएं।
यह भी पढ़ें- लड्डू-बर्फी छोड़िए, इस बार दीपावली पर बनाइए ये 5 टेस्टी डिशेज, मेहमान भी कहेंगे वाह
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।