विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घर पर नहीं है ओवन? कुकर या कड़ाही में बेक करें बेकरी जैसी क्रिस्पी 'चॉको चिप्स कुकीज', नोट कर लें रेसिपी

Published: Thu, 29 Oct 2026 06:00 PM (IST)

अगर आपके पास ओवन नहीं है, तो भी आप आसानी से घर पर टेस्टी चॉको चिप्स कुकीज बना सकते हैं।

बिना ओवन चॉको चिप्स कुकीज बनाने की रेसिपी (AI Generated Image)

बिना ओवन चॉको चिप्स कुकीज बनाने की रेसिपी (AI Generated Image)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दी का मौसम धीरे-धीरे आने लगा है। ऐसे मौसम में गर्मागर्म दूध के साथ चॉको चिप्स कुकीज खाने का मजा ही कुछ और होता है। अगर आप भी घर पर चॉको चिप्स कुकीज बनाना चाहते हैं, लेकिन ओवन नहीं है, तो भी चिंता की बात नहीं है। 

आप बिना किसी ओवन के कुकर या कड़ाही में भी परफेक्ट चॉको चिप्स कुकीज बेक कर सकते हैं। आइए जानें चॉको चिप्स कुकीज बनाने की आसान रेसिपी। 


चॉको चिप्स कुकीज रेसिपी

★★★★★

कुल समय : 50 mins
तैयारी का समय : 30 mins
पकाने का समय :20 mins
कोर्स : Desserts
कैलोरी :
सर्विंग : 2 लोगों के लिए
व्यंजन :

चॉको चिप्स कुकीज बनाने के लिए सामग्री:

  • मैदा- 1 कप
  • बटर- आधा कप
  • पाउडर चीनी- आधा कप
  • वैनिला एसेंस- 1 छोटी चम्मच
  • बेकिंग पाउडर- आधा छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा- एक चौथाई छोटी चम्मच
  • दूध- 1 से 2 चम्मच
  • चॉको चिप्स- आधा कप

चॉको चिप्स कुकीज बनाने की विधि:

1

सबसे पहले एक बड़े कटोरे में मक्खन और पिसी हुई चीनी को अच्छी तरह फेंट लें। इसे तब तक फेंटना है, जब तक ये मिश्रण बिल्कुल फ्लफी और क्रीमी न हो जाए।

2

इसके बाद इसमें वैनिला एसेंस डालें और एक बार फिर से अच्छी तरह फेंट लें।

3

अब इस क्रीमी मिश्रण में मैदा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा को छलनी से छानकर डालें और अच्छी तरह से स्पेचुला से मिला लें।

4

जब ये सभी चीजें आपस में अच्छी तरह मिल जाएं, तब इसमें चॉको चिप्स भी मिला लें। अगर मिश्रण बहुत सूखा लगे, तो इसमें एक-दो चम्मच दूध मिला लें, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि मिश्रण बहुत ड्राई भी नहीं होना चाहिए और न बहुत गीला।

5

अब गैस पर एक कड़ाही या कुकर रखें और इसके अंदर एक छोटी कटोरी और नमक की परत बिछा दें।

6

अब कड़ही को ढककर मध्यम आंच पर 10 मिनट के लिए प्री हीट होने दें। ध्यान रखें कि कुकर की सीटी नहीं लगानी है।

7

अब कुकीज के मिश्रण से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें हथेलियों से हल्का चपटा कर लें।

8

अब कुकर या कड़ाही में फिट हो सके, उस साइज की प्लेट लें और उस पर बटर पेपर बिछाएं और कुकीज को थोड़ी-थोड़ी दूर पर रखें।

9

कुकीज के मिश्रण पर ऊपर से थोड़े चॉको चिप्स भी डाल लें और हल्का सा दबा दें।

10

अब इस प्लेट को प्री-हीट कड़ाही या कुकर में रखें और अच्छे से ढक दें, ताकि भाप बाहर न निकले।

11

इसे मध्यम आंच पर 15-20 मिनट के लिए बेक होने दें।

12

15 मिनट बाद कुकीज चेक करें और किनारे भूरे रंग के हो गए हैं, तो गैस बंद कर दें और ट्रे को बाहर निकालकर ठंडा होने दें।

13

स्वादिष्ट चॉको चिप्स कुकीज बनकर तैयार हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।