क्या आपके दही कबाब भी तलते वक्त फट जाते हैं? इस आसान तरीके से बनाएं एकदम परफेक्ट और क्रिस्पी कबाब
दही कबाब काफी स्वादिष्ट होते हैं। ये बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम होते हैं, जो पार्टी में स्टार्टर्स के लिए परफेक्ट हैं।

कैसे बनाएं दही कबाब? (AI Generated Image)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दही कबाब नॉर्थ इंडियन डिशेज में काफी पसंद की जाने वाली डिश है, जो स्टार्टर्स के लिए परफेक्ट है। बाहर से कुरकुरे और अंदर से मुलायम कबाब किसी भी पार्टी या खास मौके के लिए एकदम सही हैं। अच्छी बात है कि इन्हें बनाना भी काफी आसान है। अगर आप भी घर पर दही कबाब बनाना चाहते हैं, तो आइए जानें इसकी आसान रेसिपी।
