Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चिपचिपा हो जाता है उपमा? बस इस सीक्रेट ट्रिक से बनाएं एकदम खिला-खिला और परफेक्ट साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 02:03 PM (IST)

    नाश्ते के लिए उपमा काफी अच्छा ऑप्शन है। ये हेल्दी होता है और इसे बनाने में न तो ज्यादा मेहनत लगती है और न ही ज्यादा समय। ...और पढ़ें

    नाश्ते के लिए बनाएं टेस्टी उपमा (Picture Courtesy: Freepik)

    नाश्ते के लिए बनाएं टेस्टी उपमा (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सुबह के नाश्ते में अगर कुछ ऐसा मिल जाए जो झटपट बन जाए, खाने में हल्का हो और सेहत से भी भरपूर हो, तो पूरा दिन बन जाता है। सूजी से बनने वाला उपमा एक ऐसा ही पारंपरिक साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट है।

    ये पचाने में को आसान होता ही है, साथ ही बनाने में भी काफी आसान होता है। अगर आप भी ब्रेकफास्ट के लिए उपमा बनाना चाहते हैं, तो आइए जानें इसकी एकदम आसान रेसिपी।


    उपमा रेसिपी रेसिपी

    कुल समय : 20 mins
    तैयारी का समय : 5 mins
    पकाने का समय :20 mins
    कोर्स : Breakfast
    कैलोरी : 200
    सर्विंग : 2 लोगों के लिए
    व्यंजन : Indian

    उपमा रेसिपी बनाने के लिए सामग्री:

    • 1 कप सूजी
    • 3 कप पानी
    • 2 चम्मच तेल या घी
    • 1 छोटा चम्मच राई
    • 1 छोटा चम्मच उड़द दाल
    • 1 छोटा चम्मच चना दाल
    • एक चुटकी हींग
    • 1 बारीक कटा प्याज
    • 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
    • 2 बारीक कटी हरी मिर्च
    • 8-10 कढ़ी पत्ता
    • 2 चम्मच बारीक कटी गाजर
    • 2 चम्मच हरी मटर,
    • 7-8 काजू (ऑप्शनल)
    • बारीक कटा हरा धनिया
    • 1 चम्मच नींबू का रस
    • स्वादानुसार नमक

    उपमा रेसिपी बनाने की विधि:

    1

    सबसे पहले एक कड़ाही को गर्म करें और इसमें सूजी डालकर लगातार चलाते हुए 4 से 5 मिनट तक सूखा ही भूनें। सूजी को ब्राउन नहीं करना है, बस इसका कच्चापन दूर करना है।

    2

    जब सूजी हल्की भुन जाए, तो इसे निकालकर एक प्लेट में रख लें।

    3

    अब उसी कड़ाही में तेल या घी गर्म करें और इसमें राई, उड़द दाल, चना दाल, काजू और हींग डालें। जब राई चटकने लगे और दालें हल्की सुनहरी हो जाएं, तब इसमें कढ़ी पत्ता, हरी मिर्च और अदरक डालकर कुछ सेकंड के लिए भूनें।

    4

    तड़के में बारीक कटा हुआ प्याज डालें और उसे हल्का गोल्डन होने तक भूनें। इसके बाद इसमें गाजर और मटर जैसी सब्जियां मिलाएं। सब्जियों को 2 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं ताकि वे हल्की नरम हो जाएं।

    5

    अब कड़ाही में 3 कप पानी और स्वादानुसार नमक डालें। पानी को अच्छी तरह उबलने दें। परफेक्ट उपमा का सबसे बड़ा राज यही है कि पानी की मात्रा सूजी से हमेशा तीन गुना होनी चाहिए।

    6

    जब पानी पूरी तरह उबलने लगे, तो आंच को धीमा कर दें। अब एक हाथ से भुनी हुई सूजी को थोड़ा-थोड़ा करके उबलते पानी में डालें और दूसरे हाथ से चम्मच को लगातार चलाते रहें।

    7

    जब सूजी पानी सोख ले, तो कड़ाही को ढक्कन से ढक दें और धीमी आंच पर 2 से 3 मिनट तक पकने दें।

    8

    इसके बाद गैस बंद कर दें। ढक्कन हटाएं और ऊपर से ताजा बारीक कटा हरा धनिया डालकर हल्के हाथों से मिलाएं और सर्व करें।