Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गर्मियों में पेट ठंडा रखने के लिए पिएं इलायची का शरबत, इसे बनाना भी है बेहद आसान

    Updated: Mon, 28 Apr 2025 04:15 PM (IST)

    गर्मी के मौसम में ऐसी चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए जो चिलचिलाती धूप की मार से आपकी सेहत को बचाए। इन्हीं चीजों में इलायची का शरबत (Elaichi ka Sha ...और पढ़ें

    Elaichi ka Sharbat: इस आसान रेसिपी से बनाएं ठंडा और टेस्टी इलायची का शरबत (Picture Courtesy: Freepik)
    Elaichi ka Sharbat: इस आसान रेसिपी से बनाएं ठंडा और टेस्टी इलायची का शरबत (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. इलायची की तासीर ठंडी होती है
    2. इसका शरबत गर्मियों में पीना फायदेमंद हो सकता है
    3. इस ड्रिंक को पीने से पेट ठंडा रहता है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी होता है। तेज धूप और उमस भरी गर्मी से बचने के लिए ठंडे ड्रिंक्स पीना काफी फायदेमंद होता है। इन्हीं ड्रिंक्स में इलायची का शरबत (Elaichi ka Sharbat) भी शामिल है।

    इलायची का शरबत न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है। आइए जानते हैं कि घर पर आसानी से इलायची का शरबत कैसे (Elaichi ka Sharbat Recipe) बनाया जाए और इसके फायदे क्या हैं।

    इलायची के शरबत के फायदे (Elaichi ka Sharbat Benefits)

    • शरीर को ठंडक पहुंचाता है- इलायची की तासीर ठंडी होती है, जो गर्मी में लू और डिहाइड्रेशन से बचाती है।
    • पाचन में सहायक- यह शरबत पेट की गर्मी, एसिडिटी और अपच को दूर करता है।
    • एनर्जी बूस्टर- इलायची में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं।
    • मुंह की दुर्गंध दूर करता है- इलायची सांसों की बदबू को खत्म करती है और माउथ फ्रेशनर का काम करती है।
    • दिल के लिए फायदेमंद- यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

    यह भी पढ़ें: गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडा और तरोताजा रखेगा नींबू-पुदीना शरबत, आसान है इसे बनाने की रेसिपी

    इलायची का शरबत बनाने की सामग्री (Elaichi ka Sharbat Recipe)

    • 1 लीटर पानी
    • ½ कप चीनी (या स्वादानुसार)
    • 8-10 हरी इलायची (दरदरी पिसी हुई)
    • 1 नींबू का रस
    • काला नमक
    • बर्फ के टुकड़े (सर्विंग के लिए)
    • पुदीने की पत्तियां (गार्निशिंग के लिए)

    इलायची का शरबत बनाने की विधि

    एक पैन में 4 कप पानी और उसमें स्वादानुसार चीनी डालकर मिला लें।

    खबरें और भी

    चीनी को पूरी तरह घुलने दें, ताकि शरबत स्वादिष्ट बनें।

    इसके बाद दरदरी पिसी हुई इलायची को चीनी घुले हुए पानी में मिलाएं।

    इसे 10-15 मिनट के लिए ठंडा होने दें, ताकि इलायची का स्वाद और खुशबू पानी में अच्छी तरह समा जाए।

    जब पानी ठंडा हो जाए, तो इसमें नींबू रस, काला नमक और पुदीने की पत्तियां मिलाएं। 

    शरबत को फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें या तुरंत बर्फ डालकर सर्व करें।

    शरबत को और टेस्टी बनाने के लिए पुदीने की पत्तियों और नींबू के स्लाइस से गार्निश करके, ठंडा-ठंडा सर्व करें।

    यह भी पढ़ें: गर्मियों की ये 5 ड्रिंक्स करेंगी Weight Loss में मदद, रोजाना पीने से अंदर हो जाएगी लटकती तोंद!

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।