विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शायद ही कभी सुनी होगी बैंगन के अचार की ये रेसिपी, स्वाद इतना कि नाक-मुंह बनाने वाले भी कर जाएंगे इसे सफाचट

Published: Sun, 08 Sep 2024 08:06 AM (GMT+05:30)

बैंगन का नाम सुनते ही कई लोग नाक-मुंह बनाने लगते हैं। कई पोषक तत्वों से भरपूर ये सब्जी काफी कम ...और पढ़ें

इस रेसिपी से बनाएं बैंगन का स्वादिष्ट अचार (Picture Credit- Instagram)
इस रेसिपी से बनाएं बैंगन का स्वादिष्ट अचार (Picture Credit- Instagram)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बैंगन एक ऐसी सब्जी है, जिसका नाम सुनते ही शायद ही कोई खुश होता हो। बेहद कम लोगों को ही यह सब्जी पसंद आती है। बाजार में 12 महीने आपको बैंगन आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन इन्हें खान काफी कम लोग ही पसंद करते हैं। आमतौर पर बैंगन का भर्ता या भरवा सब्जी बनाई जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सब्जी और भर्ते के अलावा इसका स्वादिष्ट अचार भी बनाया जा सकता है।

बैंगन का खट्टा-मीठा अचार खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है और सबसे अच्छी बात यह है कि इस घर पर कुछ ही समय में आसानी से बनाया जा सकता है। इतना ही नहीं इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि इसे नापसंद करने वाले लोग भी चटकारे लेकर इसे कहते नजर आएंगे, तो अगर आपके घर में भी कोई बैंगन को देखकर नाक-मुंह सिकुड़ता है, तो एक बार बैंगन ये बना यह स्वादिष्ट अचार उन्हें जरूर खिलाएं। आइए जानते हैं बैंगन का अचार बनाने की रेसिपी-

यह भी पढ़ें-  खाने के स्वाद को दोगुना कर देता है आलू का अचार, हर कोई नहीं जानता इसे बनाने का तरीका

सामग्री

  • 250 ग्राम बड़े बैंगन
  • 1 ½ कप चीनी
  • 1 ½ बड़ा चम्‍मच जीरा पाउडर
  • 1 छोटा चम्‍मच काली मिर्च पाउडर
  • 2 बड़े चम्‍मच सौंफ
  • 8 बड़े चम्‍मच सिरका
  • 1 ½ छोटा चम्‍मच हल्‍दी पाउडर
  • 1 ½ छोटा चम्‍मच सरसों दाना
  • 10 बड़े चम्‍मच सरसों का तेल
  • 2 बड़ा चम्‍मच पंच फोरन
  • नमक स्‍वादानुसार

बनाने का तरीका

  • अचार बनाने के लिए सबसे पहले बाजार से अच्छे और ताजे बड़े साइज के बैंगन खरीदकर लाएं।
  • अब इन बैंगन को अच्छी तरह से धोकर साफ करें और फिर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • आप इन टुकड़ों को अपनी पंसद के आकार में लंबा या तिकोना काट सकते हैं।
  • इसके बाद एक पैन लें और फिर उसमें तेल गर्म करें। फिर इसमें पंच फोरन से तड़का लगाने के बाद पैन में सौंफ डालें।
  • अब कटे हुए बैंगन के टुकड़ों को भी पैन में डालें और साथ ही सारे मसाले मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।
  • इस दौरान अगर बैंगन पानी छोड़ने लगे, तो पैन को ढककर इसे पकाएं।
  • इसके बाद अचार में सिरका, चीनी और नमक डालकर अच्छे से एक साथ मिलाएं।
  • बस बैंगन का खट्टा-मीठा अचार तैयार है। इसे ठंडा होने दें और फिर बाद में कांच की बोतल में भर कर रखें।
  • आप इस स्वादिष्ट आचार को एक साल तक स्टोर कर सकते हैं और रोटी, पराठे या पुरी के साथ इसका लुत्फ उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें-  इस रेसिपी से बनाएंगे हरी मिर्च का अचार, तो स्वाद-स्वाद में दो रोटी एक्स्ट्रा खा जाएंगे आप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।