Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    त्योहार में बनाना चाहते हैं कुछ खास, तो ट्राई करें फल और ड्राई फ्रूट्स की ये स्वादिष्ट रेसिपी

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sat, 23 Sep 2023 12:22 PM (IST)

    Dessert Recipes ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इनमें विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं जो सेहत के लिए जरूरी होते हैं। इसका इस्त ...और पढ़ें

    Dessert Recipes: त्योहार में बनाएं ये स्वादिष्ट रेसिपी
    Dessert Recipes: त्योहार में बनाएं ये स्वादिष्ट रेसिपी

    HighLights

    1. स्ट्रॉबेरी और काजू का मिल्कशेक काफी स्वादिष्ट होता है।
    2. नट्स और फ्रूट्स का कस्टर्ड बनाना काफी आसान है।
    3. केले और अखरोट का इस्तेमाल कर केक बना सकते हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Dessert Recipes:त्योहारों का सीजन चल रहा है और घर पर तरह-तरह की मिठाइयां न बने, तो फेस्टिवल अधूरा सा लगता है। खासकर गणेश चतुर्थी के त्योहार में मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है। इसके अलावा आप मीठे में कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो घर पर फल और ड्राई फ्रूट्स की मदद से पौष्टिक और स्वादिष्ट रेसिपी बना सकते हैं।

    नट्स और फ्रूट्स का कस्टर्ड

    इस कस्टर्ड को बनाने के लिए आप अपने पसंदीदा फलों का भी चुनाव कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए 1 लीटर दूध धीमी आंच पर उबालें। जब दूध ठंडा हो जाए, तो इसमें कस्टर्ड पाउडर और चीनी डालें, इसे अच्छी तरह मिलाएं। इसमें अंगूर, अनार के दाने मिक्स करें, फिर कटे हुए ड्राई फ्रूट्स गार्निश करें। तैयार है नट्स और फ्रूट्स का कस्टर्ड।

    यह भी पढ़ें: चाय के साथ समोसा या मट्ठी नहीं, एक बार ट्राई करें मिनटों में बन जाने वाले ये 5 टेस्टी स्नैक्स

    स्ट्रॉबेरी-काजू मिल्कशेक

    स्ट्रॉबेरी और काजू का मिल्कशेक काफी स्वादिष्ट होता है। इसे बनाना भी काफी आसान है। इसके लिए आप आधा कप काजू को ब्लेंडर में चिकना पेस्ट तैयार कर लें, अब इसमें दूध और चीनी मिलाएं। इसे गाढ़ा तैयार बना लें। अब इसमें स्ट्रॉबेरी के टुकड़े और वेनिला आइसक्रीम के कुछ स्कूप डालें। तैयार है स्ट्रॉबेरी और काजू का मिल्कशेक।

    केला और अखरोट का केक

    इस केक को बनाने के लिए आप पके केले और अखरोट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए केले की प्यूरी तैयार कर लें। इसमें मक्खन, अखरोट और चीनी डालकर खूब फेंटे। चाहें तो इस मिश्रण में थोड़ा दूध भी मिला सकते हैं। बैटर ज्यादा गाढ़ा लगे तो थोड़ा-सा दूध मिला सकते हैं। अब इसे ओवन में बेक कर लें। यह बच्चे और बड़े सभी को पसंद आएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: भारत नहीं बल्कि इस देश में पहली बार पाया गया था करेला, जानें आखिर क्यों होता है इतना कड़वा?

    Pic Credit: Freepik