Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या आपको भी आलू का पराठा बनाना लगता है झंझट का काम, तो एक बार ट्राई करें ये तरीका

    Updated: Wed, 26 Jun 2024 12:33 PM (GMT+05:30)

    आलू का पराठा नाश्ते से लेकर लंच और यहां तक की डिनर का बेहतरीन ऑप्शन है। सबसे अच्छी बात कि ये बच्चों से लेकर बड़ों तक का पसंदीदा ऑप्शन है। हालांकि आलू ...और पढ़ें

    आलू के पराठे बनाने का आसान तरीका (Pic credit- unsplash)
    आलू के पराठे बनाने का आसान तरीका (Pic credit- unsplash)

    HighLights

    1. नाश्ते से लेकर लंच व डिनर तक का बेस्ट ऑप्शन है आलू पराठा।
    2. बेलकर नहीं घोलकर बनाएं आलू का पराठा।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आलू पराठा खाने में तो मजेदार लगता है, लेकिन इसे बनाना इतना भी आसान नहीं होता। आटे में आलू की स्टफिंग करने के बाद कई बार पराठे को बेलते समय वो फट जाते हैं और इसके बाद तो उन्हें बनाना एक ही टास्क हो जाता है। वैसे हर बार गलती आपकी नहीं होती, कई बार आलू की क्वॉलिटी के चलते भी पराठे सही तरीके से नहीं बन पाते। दादी- नानी मां की राय है कि आलू के पराठे बनाने वक्त आटे को नरम गूंथने से उन्हें बनाना आसान हो जाता है, लेकिन कभी- कभार ये फंडा भी काम नहीं करता। ऐसे में आज हम आपके साथ एक ऐसा तरीका शेयर करने वाले हैं जिनमें कैसा भी आलू और आटा हो, पराठे बनेंगे एकदम परफेक्ट।   

    बिना झंझट ऐसे बनाएं आलू के पराठे

    सामग्री- 2 उबले छीले हुए आलू, 1 मीडियम साइज प्याज कटा हुआ, 1 चम्मच चिली फ्लेक्स, 1 टेबलस्पून कटा लहसुन, स्वादानुसार नमक, 2 टेबलस्पून ताजी हरी धनिया कटी हुई, 1 कप आटा, पानी आवश्यकतानुसार, तेल या घी पराठे सेंकने के लिए  

    ये भी पढ़ेंः- लाइट और हेल्दी Evening Snacks का ढूंढ़ रहे हैं ऑप्शन, तो 'स्टीम्ड पालक नगेट्स' है इसके लिए बेस्ट

    पराठे बनाने का तरीका

    • सबसे पहले एक बड़े बाउल या बर्तन में उबले और मैश किए हुए आलू डालें।
    • इसमें प्याज, चिली फ्लेक्स, हरी धनिया, लहसुन, नमक, चाट मसाला मिक्स करें।
    • अब इसमें आटा डालें और धीरे-धीरे पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार करें।
    • घोल को अच्छे से कुछ देर फेंट लें।
    • नॉन स्टिक तवे को गर्म होने के लिए रख दें।
    • अब घोल को बड़े चम्मच की मदद से तवे पर डालें और फैला दें।
    • अलट- पलट कर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पका लें। 
    • पराठे बनाने के लिए तेल या घी जो आपको पसंद हो, उसका इस्तेमाल करें।

    View this post on Instagram

    A post shared by Alison Lethorn (@homechefalison)

    यकीन मानिए ये आलू पराठा बनाने में तो आसान है ही, साथ ही स्वाद में भी लाजवाब होता है। अगली बार जब भी आलू का पराठा खाने का दिल करें, ट्राई करें ये तरीका।

    ये भी पढ़ेंः- उत्तराखंड की बेहद खास और जायकेदार रेसिपी है 'पहाड़ी आलू के गुटके', आप भी कर सकते हैं इसे मिनटों में तैयार

    खबरें और भी