Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ईद की दावत को खास बनाना है तो ट्राई करें 6 टेस्‍टी रेस‍िपीज, मेहमान भी बोलेंगे- भाई वाह! मजा आ गया

    Updated: Mon, 17 Mar 2025 04:32 PM (IST)

    ईद की तैयारियां जोरों पर हैं। ईद रमजान के पवित्र महीने के अंत का प्रतीक माना जाता है। इस खास मौके पर लोगों के घरों में सेवइयां बनाईं (Eid 2025 Special ...और पढ़ें

    ईद को खास बना देंगी ये टेस्‍टी रेस‍िपीज। (Image Credit- Social Media)
    ईद को खास बना देंगी ये टेस्‍टी रेस‍िपीज। (Image Credit- Social Media)

    HighLights

    1. ईद खुश‍ियां मनाने का एक अच्‍छा मौका होता है।
    2. इस बार 31 मार्च या एक अप्रैल को ईद मनाई जाएगी।
    3. ईद पर किमामी सेवई जरूर बनाई जाती है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। रमजान का पाक महीना चल रहा है। ईद आने में अब कुछ ही समय बाकी है। ईद का त्योहार सिर्फ इबादत और खुशियों के ल‍िए ही नहीं, बल्कि लजीज पकवानों (Delicious Eid Dishes) के ल‍िए भी जाना जाता है। Eid के दिन घर पर खास पकवान (Eid 2025 special recipes) बनाए जाते हैं। ये पकवान ईद की खुश‍ियों में चार चांद लगा देते हैं। इस द‍िन घर पर मेहमानों का आना जाना भी लगा रहता है।

    अगर हम ईद के स्‍पेशल मेन्यू की बात करें ताे क‍िमामी सेवई का नाम सबसे पहले आता है। इस द‍िन क‍िमामी सेवई के साथ कई तरह के ड‍िशेज (Eid feast Special ideas) बनाए जाते हैं। ऐसे में आप इस ईद पर शामी कबाब, चिकन ट‍िक्‍का, मटन ब‍िरयानी बनाकर अपने मेहमानों का दिल जीत सकते हैं। ये न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होते हैं, बल्कि झटपट बन भी जाते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में आसान और टेस्टी पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हर क‍िसी को बेहद पसंद आएंगे।

    शीर खुरमा

    ईद के खास मौके पर मीठा जरूर बनाया जाता है। ऐसे में अगर आपका परिवार भी मीठा खाने का शौकीन है तो आप शीर खुरमा बना सकती हैं। इसे सेवई, दूध, खजूर और मेवे से तैयार क‍िया जाता है। ये हर क‍िसी को बेहद पसंद आता है।

    किमामी सेवइयां

    किमामी सेवइयां खाने में बेहद ही स्‍वाद‍िष्‍ट होती हैं। ईद पर हर घरों में किमामी सेवइयां जरूर बनाई जाती है। क‍िमामी सेवइयां का स्‍वाद ऐसा होता है क‍ि कोई भी एक बार इसे खाता है तो इसका स्‍वाद भूल नहीं पाता है।

    खबरें और भी

    बटर च‍िकन

    अगर आपको ईद की दावत को खास बनाना है तो बटर चिकन एक बेहतरीन ऑप्‍शन हो सकता है। ये खाने में भी बेहद स्वादिष्ट लगता है और हर क‍िसी को पसंद भी आता है। इसके साथ नान और रोटी खाने में काफी कमाल की लगती है। इसे बना कर आप सबसे तारीफें लूट सकती हैं। इसे बनाना भी बेहद आसान होता है।

    शामी कबाब

    ईद पर चिकन शामी कबाब सबसे अच्छे मांसाहारी स्नैक्स में से एक है। इसे प्याज, हरी मिर्च और धनिया पत्ती के मसालेदार भरावन, च‍िकन और चने की दाल से तैयार क‍िया जाता है। ये खाने में बेहद ही स्‍वाद‍िष्‍ट लगते हैं।

    मटन बिरयानी

    कहते हैं बिरयानी के बिना ईद का जश्न अधूरा होता है। मटन, चावल और कई तरह के मसालों से इसे तैयार क‍िया जाता है। अपनी क्रेविंग्स को खत्म करने के लिए आप इसे रायता या मसालेदार सलाद के साथ खा सकते हैं।

    हरियाली चिकन टिक्का

    हरियाली चिकन टिक्का को बनाना बेहद आसान होता है। इसे धनिया, पुदीना, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च के पेस्‍ट में मैरीनेट कर बनाया जाता है। आप चाहें तो इसे स्टार्टर के तौर पर परोस सकते हैं। ये घरवालों के साथ-साथ मेहमानों को भी खूब पसंद आएगा।

    यह भी पढ़ें: Eid Ul Fitr 2025: रमजान के बाद इस दिन होगा ईद के चांद का दीदार, आज से ही शुरू कर दें तैयारी

    यह भी पढ़ें: Holi Snacks For Kids: इस होली घर पर बनाएं ये 6 तरह के हेल्‍दी स्‍नैक्‍स, महीनों तक बनी रहेगी ताजगी