Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पापा को नहीं पसंद बाहर का खाना? इस फादर्स डे अपने हाथों से बनी इस स्पेशल देसी थाली से जीतें उनका दिल

    Updated: Sat, 20 Jun 2026 06:30 PM (IST)

    पापा को अगर बाहर का खाना पसंद नहीं आता, तो आप घर पर भी उनके लिए स्पेशल थाली अपने हाथों से तैयार कर सकते हैं। ...और पढ़ें

    फादर्स डे पर बनाएं ये खास थाली (AI Generated Image)

    फादर्स डे पर बनाएं ये खास थाली (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। फादर्स डे के खास मौके पर हर कोई चाहता है कि वे अपने पापा को स्पेशल फील कराएं। कई लोग इस दिन अपने पापा को बाहर लंच या डिनर पर ले जाने का प्लान बनाते हैं, लेकिन भारतीय घरों की एक आम कहानी है कि ज्यादातर पापा लोगों को बाहर का खाना पसंद नहीं आता। 

    अगर आपके पापा भी बाहर खाने जाने के नाम पर कहते हैं कि जो स्वाद घर के खाने में है, वो बाहर के खाने में नहीं, तो आप उनके लिए घर पर ही स्पेशल देसी थाली तैयार कर सकते हैं। इस थाली में आपका प्यार घुला होगा, जो पापा के लिए इसे और भी स्पेशल बना देगा। आइए जानें इस थाली में आप क्या-क्या शामिल कर सकते हैं। 

    गाढ़ी ग्रेवी वाली सब्जी

    थाली को एक स्पेशल लुक देने के लिए रिच ग्रेवी वाली सब्जी जरूर शामिल करें। अगर आपके पापा को पनीर  पसंद है, तो आप कम तेल और ताजी मलाई का इस्तेमाल करके घर पर शाही पनीर बना सकते हैं। अगर वे कुछ अलग खाना चाहते हैं, तो कड़ाही मशरूम या दम आलू भी एक बेहतरीन ऑप्शन है। ध्यान रखें कि मसालों की मात्रा सीमित हो ताकि उनके पेट को कोई दिक्कत न हो।

    दाल मखनी या पंचमेल दाल

    देसी थाली बिना दाल के अधूरी है। इस खास मौके पर आप दाल मखनी बना सकते हैं, जिसे धीमी आंच पर पकाया जाता है। अगर पापा को भारी खाना पसंद नहीं है, तो आप पांच तरह की दालों को मिलाकर पंचमेल दाल बना सकते हैं और ऊपर से देसी घी और हींग-जीरे का तड़का लगा सकते हैं। इसकी खुशबू ही पापा का दिल जीत लेगी।

    खबरें और भी

    सूखी साइड डिश

    ग्रेवी वाली सब्जी और दाल के साथ एक सूखी कुरकुरी सब्जी थाली का स्वाद दोगुना कर देती है। आप बेसन और मसालों से लिपटी कुरकुरी भिंडी या आलू-शिमला मिर्च की सूखी सब्जी भी थाली में शामिल कर सकते हैं। 

    राइस और रोटी का कॉम्बो

    सादे चावल की जगह थाली में जीरा राइस या मटर पुलाव शामिल करें। रोटी में आप सादी चपाती की जगह मिस्सी रोटी या लच्छा परांठा बना सकते हैं। मिस्सी रोटी न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छी होती है। इस पर थोड़ा सा घर का निकला सफेद मक्खन या देसी घी लगाना न भूलें।

    बूंदी का रायता, सलाद और चटनी

    थाली को पूरी तरह से फाइव स्टार लुक देने के लिए इसमें भुने जीरे और पुदीने से बना बूंदी या खीरे का रायता रखें। साथ ही, बारीक कटा हुआ लच्छा प्याज, नींबू, हरी मिर्च और घर की बनी धनिया-पुदीने की तीखी चटनी परोसें। 

    मीठे में कुछ खास

    इस शानदार थाली के बाद कुछ मीठा जरूर होना चाहिए। बाहर की मिलावटी मिठाइयों के बजाय, आप घर पर केसर और ड्रायफ्रूट्स से भरपूर चावल की रबड़ीदार खीर बना सकते हैं। अगर समय कम है, तो शुद्ध देसी घी में बना सूजी का हलवा भी पापा के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए काफी है।