Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चावल से भी बनते हैं इतने टेस्टी डिशेज? गर्मियों में जरूर ट्राई करें 5 रेसिपीज; पेट को रखेंगे ठंडा

    Updated: Fri, 02 May 2025 07:59 AM (IST)

    गर्मियों में शरीर के साथ-साथ पेट को भी ठंडा रखना जरूरी होता है। इसक ल‍िए लोग हरी सब्‍ज‍ियों और मौसमी फलों को डाइट में शाम‍िल करते हैं। इसके अलावा कई त ...और पढ़ें

    गर्मियों में चावल से बनाएं ये हेल्‍दी ड‍िशेज। (Image Credit- Freepik)
    गर्मियों में चावल से बनाएं ये हेल्‍दी ड‍िशेज। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. गर्मियों में खानपान का ध्‍यान रखना पड़ता है।
    2. पेट को ठंडक प्रदान करने के ल‍िए ये ट‍िप्‍स फॉलो करें।
    3. चावल की ये रेस‍िपीज एक हेल्‍दी ऑप्‍शन हैं।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍‍क, नई द‍िल्‍ली। गर्मियों में सेहत को ध्‍यान में रखते हुए खाने पीने की सलाह दी जाती है। दरअसल, इन द‍िनों कुछ भी खाने का मन नहीं करता है। खाने का स्‍वाद मानो फीका पड़ जाता है। जैसे-जैसे सूरज की तप‍िश बढ़ने लगती है, शरीर को ठंडा और एनर्जेट‍िक बनाए रखना चुनौती से भरा हो जाता है।

    चावल खाना भला क‍िसे नहीं पसंद होता है। लेक‍िन ये खाने में थोड़ा भारी होता है। इससे आपको पाचन से जुड़ी समस्‍याएं हो सकती हैं। लेक‍िन आज हम आपको चावल से बनने वाली पांच ऐसी रेस‍िपीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो न केवल खाने में स्‍वाद‍िष्‍ट लगेंगी बल्कि ये आसानी से डाइजेस्‍ट भी हो जाएंगी। इसके अलावा इन्‍हें खाने से शरीर को ठंडक म‍िलेगी और एनर्जी बनी रहेगी। इन्‍हें बनाना भी बेहद आसान है। आइए उन रेस‍िपीज के बारे में जानते हैं-

    लेमन राइस

    लेमन राइस साउथ इंड‍िया की मशहूर ड‍िश है। इसे खाने से गर्मियों में हमारा पेट ठंडा रहता है। इसमें हल्के मसाले, करी पत्ता, राई और नींबू का रस मिलाया जाता है। यह चावल खाने में हल्का होता है। ये आसानी से डाइजेस्‍ट भी हो जाता है। इसे दही या पुदीने की चटनी के साथ परोसें। ये खाने में बेहद स्‍वाद‍िष्‍ट होती है।

    दही चावल

    दही चावल एक पारंपर‍िक ड‍िश है। गर्मियों में ये सेहत को कई तरह से फायदे पहुंचा सकती है। इसे बनाने के ल‍िए ठंडी दही में पके हुए चावल, स्‍वादानुसार नमक, करी पत्ता, राई, और कटी हुई हरी मिर्च अच्‍छे से मिला लें। इसमें आप चाहें तो अनार भी डाल सकते हैं। यह डिश डाइजेशन को सुधारती है और शरीर को अंदर से ठंडा रखती है।

    खबरें और भी

    य‍ह भी पढ़ें: गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडा और तरोताजा रखेगा नींबू-पुदीना शरबत, आसान है इसे बनाने की रेसिपी

    वेज पुलाव

    अगर आपको भरपेट और स्वाद में भरपूर कुछ चाहिए तो वेज पुलाव एक बेहतरीन ऑप्‍शन है। इसमें बहुत ज्यादा मसाले नहीं डाले जाते है। इसे मौसमी सब्जियों और हल्के मसालों के साथ बनाकर तैयार क‍िया जाता है। आप इसमें जीरा, हरी मटर, गाजर, बीन्स आदि डालकर इसे और पौष्टिक बना सकते हैं।

    टमाटर राइस

    टोमैटो राइस को बनाना बेहद आसान है। इसमें चावल को टमाटर की ग्रेवी के साथ पकाया जाता है। आप इसमें हल्का मसाला, राई, करी पत्ता और हींग का तड़का लगाएं। इससे इसका स्‍वाद दोगुना हो जाता है। इसमें विटामिन C की भी अच्‍छी मात्रा होती है। जो गर्मियों में इम्युनिटी को मजबूत करने में मददगार है।

    मूंग दाल और चावल की खिचड़ी

    अगर कुछ एकदम हल्का और आसानी से पचने वाला खाना चाहते हैं तो खिचड़ी बेस्ट ऑप्‍शन है। इसमें मूंग दाल और चावल को एक साथ पकाया जाता है। गर्मियों में आप इसमें देसी घी का तड़का लगा सकते हैं। यह डिश बीमार या कमजोर पाचन वाले लोगों के लिए भी बेस्‍ट है।

    यह भी पढ़ें: सेहत और स्‍वाद का लाजवाब कॉम्‍बो है शकरकंद ट‍िक्‍की, गर्मियों में जरूर खाएं; आसान है बनाने का तरीका