Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लाख कोशिशों के बाद भी कम नहीं हो रहा वजन, तो सर्दियों में Weight Loss के लिए रोजाना खाएं ये फूड्स

    Updated: Sun, 05 Jan 2025 05:25 PM (IST)

    सर्दियों में वेट मेंटेन करना सबसे बड़ी समस्या है। इस मौसम में आमतौर पर फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती है और खानपान भी बिगड़ जाता है। इसकी वजह से अक्सर वज ...और पढ़ें

    सर्दियों में वेट लॉस करेंगे ये फूड्स (Picture Credit- Freepik)
    सर्दियों में वेट लॉस करेंगे ये फूड्स (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. सर्दियों अक्सर लोग कंबल-रजाई में घुसे रहते हैं।
    2. इससे फिजिकल एक्टिविटी काफी कम होती है, जिससे वजन बढ़ सकता है।
    3. ऐसे में कुछ फूड्स को डाइट में शामिल कर वजन कंट्रोल कर सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क,नई दिल्ली। सर्दियों का महीना भले ही कई मायनों में खास होता है, लेकिन इस दौरान अक्सर आलस बढ़ जाता है, जिसकी वजह से दिनभर सुस्ती छाई रहती है। इन दिनों लोग अक्सर बिस्तर में कंबल के अंदर घुसे रहना पसंद करते हैं। साथ ही इस मौसम में अक्सर सर्दी-जुकाम भी काफी बढ़ जाता है। इसके अलावा सर्दियों में हड्डियों और जोड़ों में भी दर्द होता है। ऐसे में इस मौसम में अक्सर अपने वजन पर ध्यान देना मुश्किल हो जाता है, जिससे वेट लॉस में काफी परेशानी होती है।

    ऐसे में आप कुछ आसान तरीकों को अपनाकर सर्दियों में भी वेट लॉस कर सकते हैं। अपनी डाइट में बदलाव इन्हीं तरीकों में से एक है। आप अपनी डाइट में कुछ छोटे-छोटे बदलाव कर सर्दियों में भी अपना वजन कम कर सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे ही विंटर फूड्स के बारे में, जो इस मौसम में भी आपकी वेट लॉस में मदद करेंगे। आइए जानते हैं कौन-से हैं ये फूड्स-

    यह भी पढ़ें-  माना सर्दियों में बहुत फायदेमंद होता है आंवला, लेकिन ज्यादा खाने से भी हो सकते हैं कुछ नुकसान

    पत्तेदार सब्जियां

    सर्दियों के मौसम में कई तरह की पत्तेदार सब्जियां मिलती है। पालक, केल और सरसों का साग जैसी पत्तेदार सब्जियां इस मौसम में कई लोगों की डाइट का हिस्सा होती हैं। ये सब्जियां कैलोरी में कम लेकिन फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होती हैं। साथ ही इनमें विभिन्न प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोन्यूट्रिएंट्स भी होते हैं, जो फैट बर्न करने में मदद करते हैं। इसके अलावा हरी पत्तेदार सब्जियों में मौजूद फाइबर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद करता है, जिससे वजन बढ़ने की संभावना को रोका जा सकता है।

    सूप

    सर्दियों में कई लोग सूप को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए काफी हेल्दी होता है। खाने से पहले सूप पीने से कैलोरी इनटेक को कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही इसमें पानी की मात्रा भी ज्यादा होती है, जिससे ज्यादा खाने की संभावना कम हो जाती है।

    खबरें और भी

    सिट्रस फ्रूट्स

    विटामिन सी और फाइबर से भरपूर, संतरे, अंगूर और नींबू जैसे खट्टे फल मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा दे सकते हैं, इससे पाचन में मदद मिलती है। साथ ही इन फलों में मौजूद पानी और फाइबर कंटेंट लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं, जिससे ओवरईटिंग से बचाव होता है।

    हर्बल टी

    ग्रीन टी, अदरक की चाय या दालचीनी की चाय सर्दियों में कई तरह से फायदेमंद होती है। ये न सिर्फ इम्युनिटी बूस्ट करती है, बल्कि बेहतर पाचन को बढ़ावा भी देती हैं। इतना ही नहीं ये चाय कैलोरी बर्न करने में मदद करती हैं, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

    शकरकंद

    फाइबर और विटामिन से भरपूर शकरकंद आपके पेट को भरा रखता है, जिससे आप ज्यादा खाने से बचे रहते हैं। साथ ही यह इम्युनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है। इनमें सफेद आलू की तुलना में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो ब्लड शुगर के स्तर को बनाए रखने में मदद कर सकता है।

    यह भी पढ़ें-  सर्दियों में एक महीना दूध में डालकर पी लें ये बीज, बॉडी को मिलेंगे इतने फायदे रह जाएंगे दंग