Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इन फूड्स में पाया जाता है दही से भी ज्यादा Probiotics, रोज खाने से पाचन हो जाएगा एकदम दुरुस्त

    Updated: Fri, 28 Mar 2025 08:08 AM (GMT+05:30)

    प्रोबायोटिक्स एक तरह के गुड बैक्टीरिया होते हैं जो डाइजेशन को सुधारते हैं और इम्यून पावर को बढ़ाते हैं। ऐसे में दही प्रोबायोटिक्स का एक अच्छा सोर्स है ...और पढ़ें

    दही से कई गुना ज्यादा प्रोबायोटिक्स हैं इन फूड्स में (Picture Courtesy: Freepik)
    दही से कई गुना ज्यादा प्रोबायोटिक्स हैं इन फूड्स में (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. प्रोबायोटिक्स आंतों में पाए जाने वाले गुड बैक्टीरिया हैं
    2. ये पाचन को दुरुस्त रखने के लिए जरूरी हैं
    3. फर्मेंटेड फूड्स में प्रोबायोटिक्स भरपूर मात्रा में होते हैं

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। प्रोबायोटिक्स (Probiotics) सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं, क्योंकि ये आंतों में गुड बैक्टीरिया की संख्या बढ़ाते हैं, डाइजेशन में सुधार करते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। आमतौर पर लोग दही को सबसे अच्छा प्रोबायोटिक मानते हैं।

    लेकिन कुछ अन्य फूड्स ऐसे हैं जिनमें दही से भी ज्यादा प्रोबायोटिक्स होते हैं। ये नेचुरल फर्मेंटेड फूड्स पेट की सेहत को सुधारने और पोषण बढ़ाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ बेहतरीन प्रोबायोटिक फूड्स (Probiotic-Rich Foods) के बारे में।

    इन फूड्स में हैं सबसे ज्यादा प्रोबायोटिक्स

    • किमची- किमची एक कोरियन फर्मेंटेड डिश है, जिसे गोभी, मूली और अन्य सब्ज़ियों को विशेष मसालों के साथ फर्मेंट करके तैयार किया जाता है। इसमें लैक्टोबैसिलस बैक्टीरिया भरपूर होते हैं, जो आंतों में गुड बैक्टीरिया की ग्रोथ को बढ़ाते हैं, जो डाइजेशन को सुधारता है।

    यह भी पढ़ें: रोजाना एक बार दही में इसबगोल मिलाकर खाने से मिलेंगे 5 फायदे, फिर हर कोई पूछेगा सेहत का राज

    • केफिर- केफिर एक फर्मेंटेड डेयरी प्रोडक्ट है, जो दही से भी ज्यादा प्रोबायोटिक्स प्रदान करता है। इसमें 30 से अधिक प्रकार के प्रोबायोटिक बैक्टीरिया होते हैं, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखते हैं और लैक्टोज इंटॉलरेंस वाले लोगों के लिए भी फायदेमंद होते हैं।
    • टेम्पेह- टेम्पेह एक इंडोनेशियन फर्मेंटेड सोयाबीन प्रोडक्ट है, जो दही से ज़्यादा प्रोबायोटिक्स के साथ-साथ हाई प्रोटीन का भी अच्छा सोर्स है। इसमें नेचुरल एंजाइम्स और फाइबर होते हैं, जो आंतों को हेल्दी रखते हैं और पेट की समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं।
    • कम्बुचा- कम्बुचा फर्मेंटेड ब्लैक या ग्रीन टी से बना ड्रिंक है, जिसमें गुड बैक्टीरिया और यीस्ट होते हैं। यह डाइजेशन में सुधार करता है, शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। नियमित रूप से कम्बुचा पीने से पेट की गैस और सूजन जैसी समस्याएं कम होती हैं।
    • कांजी- कांजी भारत की ट्रेडिशनल प्रोबायोटिक ड्रिंक है, जिसे खासतौर पर काली गाजर, सरसों के बीज और पानी से तैयार किया जाता है। इसमें नेचुरल प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाकर डाइजेस्टिव सिस्टम को दुरुस्त बनाए रखने में सहायक होते हैं।
    • ढोकला- ढोकला एक फर्मेंटेड भारतीय स्नैक है, जिसे बेसन या चावल-उड़द दाल से बनाया जाता है। इसमें नेचुरल लैक्टोबैसिलस बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो पेट के लिए फायदेमंद होते हैं।
    • इडली और डोसा- इडली और डोसा भारत में सबसे फेमस फर्मेंटेड फूड हैं, जो उड़द दाल और चावल के मिक्सचर को फर्मेंट करके बनाए जाते हैं, जिससे इनमें प्रोबायोटिक्स की मात्रा बढ़ जाती है।

    यह भी पढ़ें: इन 5 वजहों से Fermented Foods को डाइट में शामिल करना है जरूरी, हेल्दी रहने में हैं मददगार

    खबरें और भी