यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lucknow Famous Dishes: नवाबों के शहर की शान हैं ये 5 लजीज पकवान, एक बार चख लिया तो कभी नहीं भूलेंगे इनका स्वाद
नवाबों का शहर लखनऊ अपनी अदब और तहजीब के अलावा अपने खानपान के लिए भी काफी मशहूर है। यहां कई ऐसे स्वादिष्ट व्यंजन मिलते हैं जिनका स्वाद चखने दूर-दूर से ...और पढ़ें

HighLights
- लखनऊ को नवाबों का शहर भी कहा जाता है।
- अपनी अदब और तहजीब के अलावा यह शहर खानपान के लिए भी मशहूर है।
- यहां कई ऐसे व्यंजन मिलते हैं, जिनका स्वाद देश ही नहीं विदेशों में भी पसंद किया जाता है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत अपने खानपान के लिए दुनियाभर में काफी मशहूर है। यहां हर एक राज्य और शहर का अपना अलग स्वाद होता है। उत्तर प्रदेश का लखनऊ इन्हीं में से एक है, जिसे नवाबों का शहर भी कहा जाता है। यह शहर अपनी तहजीब के लिए इतना मशहूर है कि इसे अदब के शहर के नाम से भी जाना जाता है। अपनी खूबसूरती और तहजीब के अलावा लखनऊ अपने खानपान के लिए भी काफी मशहूर है। यही वजह है कि सिर्फ देश ही नहीं, विदेश से भी लोग यहां के खानपान का स्वाद चखने आते हैं।
यहां कई ऐसे व्यंजन मिलते हैं, जिनका स्वाद सिर्फ लखनऊ में ही चखने को मिलता है और पूरी दुनिया से लोग इन्हें खाने यहां आते हैं। अगर आप भी आने वाले दिनों में लखनऊ जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे नवाबों का शहर में मिलने वाले कुछ स्वादिष्ट और लजीज व्यंजनों के बारे में-
यह भी पढ़ें- तलने या भूनने से नहीं, इन 5 चीजों को उबालकर खाने से सेहत को मिलते हैं लाजवाब फायदे
मलाई मक्खन
अगर आप लखनऊ जा रहे हैं, तो यहां के मशहूर मलाई मक्खन का स्वाद जरूर चखें। यह शहर का एक प्रसिद्ध डेजर्ट है, जिसे खासतौर पर सर्दियों में बनाया जाता है। इसे दिल्ली में दौलत की चाट और आगरा में शोले मजे के नाम से जाना जाता है। यह हल्का मीठा कम फैट वाला मक्खन होता है, जो मुंह से जाते ही घुल जाता है। लखनऊ में इसे खाने के लिए गोल चौराहा चौक, मोती महल हजरतगंज और अमीनाबाद बेस्ट स्पॉट हैं।

गलौटी कबाब
अपने नवाबी तहजीब के लिए मशहूर लखनऊ यहां मिलने वाले कबाबों की वजह से भी काफी फेमस है। बात अगर कबाब की करें, तो गलौटी कबाब का नाम सबसे पहले आता है। बेहद स्वादिष्ट यह कबाब इतने मुलायम होते हैं कि मुंह में जाते ही पिघल जाते हैं। गलौटी कबाब के अलावा आप यहां शामी कबाब और टुंडे कबाब भी चख सकते हैं। इन कबाबों को रुमाली रोटी, प्याज और हरी चटनी के साथ सर्व किया जाता है।
खबरें और भी

खस्ता चाट
खस्ता चाट लखनऊ की सड़कों पर मिलने वाला एक बेहद स्वादिष्ट और लाइट पकवान है, जिसे लोग अक्सर नाश्ते के रूप में खाते हैं। सुबह से लेकर रात तक, आपको शहर की सड़कों पर खस्ता चाट खाने को मिल जाएंगी। मैदे के खस्ते और मटर से मिलाकर बनने वाली यह चाट अपने तीखे और खट्टे-मीठे स्वाद से आपका दिल जीत लेगी। अगर आप लखनऊ जा रहे हैं, तो इस चाट का स्वाद एक बार जरूर चखें।
बास्केट चाट
आप में से कई लोगों में लखनऊ में मिलने वाली वर्ल्ड फेमस बास्केट चाट का नाम जरूर सुना होगा। अगर आप भी नवाबों के शहर में कुछ समय बिता रहे हैं, तो एक बार इस चाट को जरूर चख आएं। इसे टोकरी चाट या कटोरी चाट के नाम से भी जाना जाता है। इसे बनाने के लिए कद्दूकस किए हुए आलू की टोकरी को डीप फ्राई किया जाता है। फिर इसमें उबले हुए मटर, दही, पुदीने की चटनी, इमली की चटनी और अन्य मसाले डालकर सेव और अनार के दानों से सजाकर सर्व किया है।
.jpg)
केसरिया दूध
अगर आप सर्दियों में लखनऊ जा रहे हैं, तो यहां मिलने वाले केसरिया दूध का स्वाद चखना न भूलें। यहां मिलने वाले केसरिया दूध को बनाने का अपना अलग तरीका है। इसे बनाने के लिए दूध की कड़ाही को भट्टी पर चढ़ाया जाता है और फिर धीमी आंच पर करीब चार-पांच घंटे तक इसे पकाया जाता है। जैसे-जैसे दूध पकता जाता है, इसका रंग से रंग सफेद से धीरे-धीरे हल्का भूरा होने लगता है। वहीं, कड़ाही में किनारे जमने वाली मलाई इस दूध के स्वाद को दोगुना करती है। आप लखनऊ के चौक जाकर इसका लुत्फ जरूर उठाएं।
यह भी पढ़ें- स्वाद का ख्याल रखते हुए भी पा सकते हैं एसिडिटी से छुटकारा, आज से ही डाइट में शामिल कर लें ये 3 तरह की चटनी
Picture Courtesy: Freepik