Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ganesh Chaturthi 2024: गणपति को भोग लगाने के लिए बनाएं स्वादिष्ट पूरन पोली, यहां नोट करें बनाने की रेसिपी

    Updated: Sat, 07 Sep 2024 11:17 AM (IST)

    गणेशोत्सव (Ganesh Chaturthi 2024) की धूम पूरे देश में शुरू हो चुकी है। अगले दस दिनों तक हर जगह ऐसी ही रौनक देखने को मिलेगी। बप्पा के स्वागत के लिए भक ...और पढ़ें

    इस आसान रेसिपी से बनाएं टेस्टी पूरन पोली (Picture Courtesy: Instagram)
    इस आसान रेसिपी से बनाएं टेस्टी पूरन पोली (Picture Courtesy: Instagram)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Pooran Poli Recipe: गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2024) से लेकर अगले 10 दिनों तक पूरे देश में गणेशोत्सव की खास रौनक देखने को मिलेगी। बप्पा के स्वागत के लिए जगह-जगह गणपति पंडाल लगाए जाते हैं, जहां भक्तजन उनके दर्शन करने आते हैं। कुछ लोग अपने घरों में भी गणेश-जी की मूर्ति स्थापना करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इसी अवसर पर उनकी पूरी श्रद्धा से पूजा की जाती है और उनके पसंदीदा भोग (Ganesh Chaturthi Bhog) लगाए जाते हैं। आप चाहें, तो भगवान गणेश को भोग लगाने के लिए पूरन पोली भी बना सकते हैं। 

    पूरन पोली एक पारंपरिक मराठी डिश है, जिसे घर पर आसानी से बना सकते हैं। ये दाल और आटे से बनाई जाती है। इसका मीठा स्वाद लोगों को खूब पंसद आता है। इसलिए बप्पा के स्वागत के लिए आप भी अपने घर पर टेस्टी पूरन पोली बनाएं। इसे बनाने की आसान रेसिपी (Pooran Poli Recipe) हमने इस आर्टिकल में बताई है। इसे फॉलो करें और गणपति को स्वादिष्ट पूरन पोली का भोग लगाएं।

    पूरन पोली बनाने की सामग्री:

    • आटा - 2 कप
    • पानी - आवश्यकतानुसार
    • चने की दाल - 1 कप
    • चीनी - 1 कप
    • घी - 2 टेबलस्पून
    • इलायची पाउडर - 1/2 टीस्पून
    • केसर - चुटकी भर
    • नारियल कूट - 1/4 कप

    यह भी पढ़ें: गणेश चतुर्थी पर बप्पा को लगाएं इमरती का भोग, इतना भी मुश्किल नहीं घर पर इसे बनाना

    पूरन पोली बनाने की विधि:

    • चने की दाल को धोकर कम से कम 8 घंटे या रात भर के लिए पानी में भिगो दें।
    • फिर दाल को कुकर में डालें और 4-5 सीटी आने तक पकाएं।
    • पकी हुई दाल को मैश करें और इसमें चीनी, घी, इलायची पाउडर, और केसर मिलाएं।
    • अच्छी तरह से मिलाएं और पूरण बनकर तैयार है।
    • अब आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए नरम आटा गूंथ लें।
    • आटे को ढककर 15-20 मिनट के लिए रख दें।
    • आटे को चकले पर रखें और छोटी-छोटी लोइयां बनाएं।
    • हर लोई को हाथों से बेलकर एक पतली परत बनाएं।
    • परत के बीच में पूरण रखें और किनारों को मोड़कर गोल आकार दें।
    • अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और तैयार पूरियों को धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तलें।
    • तली हुई पूरियों को एक प्लेट में निकालें और बप्पा को भोग लगाएं।

    इन बातों का भी रखें ध्यान

    • पूरण बनाने के लिए आप अपनी पसंद अनुसार गुड़ या शक्कर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
    • आप पूरियों को घी में भी तल सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: गणेशोत्सव के 10 दिन बप्पा को लगाएं मोदक की अलग-अलग वैरायटी के भोग

    खबरें और भी