Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चीनी नहीं, फ‍िर भी मिठास से भरपूर हैं अंजीर-खजूर के मोदक; गणेशोत्‍सव के 5वें द‍िन बप्‍पा को लगाएं भोग

    Updated: Sat, 30 Aug 2025 07:00 PM (GMT+05:30)

    गणेश उत्सव में बप्पा को प्रसन्न करने के लिए भक्त तरह-तरह के पकवान बनाते हैं। अंजीर और खजूर से बना मोदक एक स्वादिष्ट और हेल्दी विकल्प है। इसमें चीनी का ...और पढ़ें

    बप्‍पा को लगाएं अंजीर-खजूर से बने मोदक का भोग (Image Credit- Freepik/AI Generated)
    बप्‍पा को लगाएं अंजीर-खजूर से बने मोदक का भोग (Image Credit- Freepik/AI Generated)

     लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। इन द‍िनों गणेश उत्‍सव की धूम चारों ओर देखने काे म‍िल रही है। इस पूरे 10 द‍िन भक्‍त अपने प्रिय गणपति को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के पकवान और मिठाइयां तैयार करते हैं। मोदक, जो गणपति भगवान का सबसे प्रिय भोग माना जाता है, उसे बनाने के लिए लोग कई तरह की सामग्री का इस्तेमाल करते हैं। आज के समय में तो कई फ्लेवर में मोदक बनाए जाते हैं।

    अगर आप गणेश उत्‍सव के पांचवे द‍िन बप्पा को स्‍वाद‍िष्‍ट और हेल्‍दी मोदक का भोग लगाना चाहते हैं, तो अंजीर और खजूर से बनने वाला मोदक एक बढ़ि‍या ऑप्‍शन हो सकता है। ये मोदक न केवल स्वाद में लाजवाब होते हैं, बल्कि इनमें चीनी का इस्तेमाल नहीं होता, जिससे ये सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। अंजीर और खजूर में नेचुरल शुगर पाया जाता है, जो मोदक को एक अनोखा मिठास देता है। आज हम आपको अपने इस लेख में खजूर और अंजीर से बने मोदक की रेस‍िपी बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से -

    अंजीर और खजूर मोदक बनाने की सामग्री

    • एक कप खजूर कटे हुए तीन-चौथाई कप
    • अंजीर कटा हुआ दो टेबलस्पून
    • पिस्ता दो टेबलस्पून
    • किशमिश एक चौथाई कप
    • बादाम दो टेबलस्पून
    • नारियल कसा हुआ दो टेबलस्पून
    • खसखस आधी टीस्पून
    • इलायची पाउडर

    मोदक बनाने की व‍िध‍ि

    • सबसे पहले पिस्ता, किशमिश और बादाम को म‍िक्‍सर ग्राइंडर में दरदरा पीस लें।
    • इसके बाद उसमें डेस‍िकेटेड कोकोनट, खसखस, इलायची पाउडर मिलाकर एक बार फिर से दरदरा पीस लें।
    • अब सभी सामग्री को एक बाउल में निकाल लें और अच्छी तरह से मिला लें।
    • इसके बाद ये मिश्रण मोदक के सांचे में डालकर सावधानी से निकालें, ताकि उसका शेप बना रहे।
    • आपका अंजीर और खजूर से बना स्‍वाद‍िष्‍ट और सेहतमंद मोदक तैयार है।

    बप्‍पा को लगाएं भोग

    अंजीर और खजूर से बने स्‍वाद‍िष्‍ट मोदक का भोग लगाने के लिए सबसे पहले धूप-दीप जलाकर गणपति बप्‍पा की पूजा- अर्चना करें। इसके बाद फिर उन्हें दूर्वा अर्पित करें। इसके बाद, प्रेम और श्रद्धा के साथ अंजीर और खजूर से बने मोदक का भोग लगाएं और बप्पा से अपनी मनोकामना कहें। इसके बाद बप्‍पा की आरती करें और फ‍िर सभी में प्रसाद का व‍ितरण कर दें।

    खबरें और भी

    अंजीर के फायदे

    • अंजीर जरूरी विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है। ये आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
    • पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के अंजीर का सेवन फायदेमूंद होता है।
    • ये इम्युनिटी को भी मजबूत बनाता है।
    • वजन कंट्रोल करने के लि‍ए भी अंजीर वरदान है।
    • ये आपकी स्किन के लिए फायदेमंद होता है।

    खजूर के फायदे

    • खजूर में नेचुरल शुगर ज्यादा होती है जो आपको एनर्जेटिक बनाए रखता है।
    • खजूर में पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है, जो दिल के लिए फायदेमंद है।
    • ये हड्डियों को भी मजबूत बनाता है।
    • ये खून की कमी को दूर करता है।
    • दिमागी सेहत के ल‍िए भी ये फायदेमंद है।
    • खजूर में मौजूद विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स इम्युनिटी को मजबूत बनाते हैं।
    • वजन बढ़ाने में ये सहायक है।

    यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2025: मोदक ही नहीं, लड्डू भी हैं बप्पा के फेवरेट! यहां जानें इसके पीछे की रोचक कहानी

    यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2025: तीसरे द‍िन बप्‍पा को लगाएं पूरन पोली का भोग, पूरी होगी हर मुराद; आसान है रेस‍िपी

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।