Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अमरूद तो बहुत खाए होंगे लेकिन कभी चखा है इसके अचार का स्वाद, इस सीजन जरूर ट्राई करें ये यूनिक रेसिपी

    Updated: Sun, 19 Jan 2025 08:08 PM (IST)

    अमरूद कई लोगों का पसंदीदा फल होता है। सर्दियों में मिलने वाला यह फल सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आमतौर पर लोग इसे फल के तौर पर खाना पसंद करते ...और पढ़ें

    इस रेसिपी से बनाएं अमरूद की चटनी (Picture Credit- Freepik/Instagram)
    इस रेसिपी से बनाएं अमरूद की चटनी (Picture Credit- Freepik/Instagram)

    HighLights

    1. अमरूद कई पोषक तत्वों से भरपूर एक फल है।
    2. इसे लोग आमतौर पर फल की तरह खाना पसंद है।
    3. आप इससे स्वादिष्ट अचार भी बना सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय खानपान का जायका पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां हर एक व्यंजन का अपना अलग स्वाद होता है। खाने के साथ ही यहां कई ऐसे फूड आइटम्स भी बनाए जाते हैं, तो खाने के स्वाद को दोगुना कर देते हैं। अचार इन्हीं में से एक है, जो कई लोगों को बेहद पसंद होता है।

    इसके बिना कई लोगों का खाना अधूरा रहता है। खट्टे-मीठे स्वाद वाला यह व्यंजन स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसे बनाने के लिए लगभग सभी तरह की सब्जियों और फलों का इस्तेमाल किया जाता है। साबुत मसालों और जड़ी-बूटियों से मिलकर बना अचार जुबां पर लगते ही बोरिंग खाने का जायका भी बदल देता है।

    अमरूद के फायदे

    यूं तो आपने कई तरह के अचार खाए होंगे, लेकिन क्या आपने कभी अमरूद का अचार चखा है। अगर सुनकर आप हैरान हो गए हैं, तो आपको बता दें कि अमरूद का अचार बेहद स्वादिष्ट और हेल्दी होता है। इसके बारे में बेहद कम लोग भी जानते हैं, लेकिन इसे बनाने काफी आसान होता है। विटामिन ए, विटामिन सी, फोलिक एसिड, पोटेशियम, कैल्शियम और आयरन से भरपूर अमरूद का अचार सेहत को फायदा तो पहुंचाएगा ही, साथ ही आपके खाने का जायका भी डबल कर देगा। आप इस टेस्टी अचार को रोटी, पराठे या पुड़ी किसी के साथ भी खा सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी-

    यह भी पढ़ें-  यूरिक एसिड का घरेलू इलाज है इन पत्तों की चटनी, नसों में जमी गंदगी हो जाएगी बाहर; जानें रेसिपी

    अचार बनाने के लिए सामग्री

    • 3 से 4 अमरूद
    • 1 ½ बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
    • 1 बड़ा चम्मच सरसों के बीज
    • ¼ छोटा चम्मच मेथी पाउडर
    • ¼ छोटा चम्मच हींग पाउडर
    • मुट्ठी भर करी पत्ता
    • 1 चम्मच लहसुन (कटा हुआ)
    • 3 हरी मिर्च (छोटे टुकड़ों में कटी हुई)
    • 2 चम्मच तिल का तेल
    • 1 चम्मच सिरका
    • नमक स्वादानुसार

    अचार बनाने का तरीका

    • सबसे पहले अमरूद को साफ करके छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए।
    • फिर एक पैन गर्म करें और उसमें तिल का तेल डालें। फिर इसमें राई डालकर उन्हें फूटने दें।
    • इसके बाद कढ़ी पत्ता, हींग, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, मेथी पाउडर और कटा हुआ लहसुन डालकर अच्छे से भून लें।
    • सभी के पक जाने पर, नमक के साथ अमरूद के टुकड़े डालें। 3 से 4 मिनट तक भूनें और फिर थोड़ा पकने दें।
    • फिर, सिरका डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
    • एक मिनट बाद इसे आंच से उतार लें और ठंडा होने के लिए अलग रख दें।
    • चपाती या चावल के साथ परोसें और आनंद लें।

    यह भी पढ़ें-  स्वाद और सेहत से भरपूर है अमरूद की चटनी, बोरिंग खाने का भी बढ़ा देती है जायका; जानें रेसिपी

    खबरें और भी