विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या आपने कभी खाई है मैंगो खीर? गर्मियों में मीठे की क्रेविंग मिटाने के लिए बेस्ट है ये लाजवाब डिश

Published: Tue, 30 Jun 2026 04:41 PM (GMT+05:30)

आम से बनने वाली कई स्वादिष्ट डिशेज में मैंगो खीर भी शामिल है। ये खाने में जितनी टेस्टी होती है, बनाने में उतनी ही आसान होती है।

कैसे बनाएं टेस्टी मैंगो खीर? (AI Generated Image)

कैसे बनाएं टेस्टी मैंगो खीर? (AI Generated Image)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आम का सीजन आते ही इससे कई तरह की डिशेज बनने लगती हैं। कच्चे आम की चटनी से लेकर पके हुए रसीले आमों के आम रस तक, लेकिन क्या आपने कभी आम की खीर खाई है? जी हां, पके मीठे आमों से आप मैंगो खीर भी बना सकते हैं। 

चावल और आम से मिलकर बनी इस खीर का स्वाद इतना लाजवाब होता है कि मुंह में जाते ही घुल जाए। अगर आप भी मैंगो खीर ट्राई करना चाहते हैं, तो आपको इसकी बहुत सिंपल रेसिपी फॉलो करनी होगी। आइए जानें मैंगो खीर बनाने की रेसिपी। 


मैंगो खीर रेसिपी रेसिपी

★★★★★

आम और चावल को साथ मिलाकर मैंगो खीर बनाई जाती है, जो स्वाद में लाजवाब होती है।

कुल समय : 75 mins
तैयारी का समय : 30 mins
पकाने का समय :45 mins
कोर्स : Desserts
कैलोरी : 200
सर्विंग : 4 लोगों के लिए
व्यंजन : Indian

मैंगो खीर रेसिपी बनाने के लिए सामग्री:

  • फुल क्रीम दूध- 1 लीटर
  • खीर वाले चावल (टुकड़ा)- ¼ कप
  • पके हुए आम का पल्प- 1 से 1.5 कप
  • चीनी- ½ कप
  • इलायची पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • केसर के धागे- 10-12
  • ड्राई फ्रूट्स- बारीक कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता
  • आम के छोटे टुकड़े- ¼ कप

मैंगो खीर रेसिपी बनाने की विधि:

1

सबसे पहले चावल को 2-3 बार पानी से अच्छी तरह धो लें और आधे घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। अब एक पतीले में दूध उबलने के लिए रखें।

2

जब दूध में उबाल आ जाए, तो गैस की आंच धीमी कर दें और तब तक पकाएं जब तक ये आधा न रह जाएं। बीच-बीच में इसे चलाते रहें और किनारे पर जमने वाली मलाई को खुरचकर दूध में मिलाते जाएं।

3

अब इस दूध में भीगे हुए चावल डालें और धीमी आंच पर चावल के सोफ्ट होने तक इसे पकने दें। जब चावल पूरी तरह पक जाएं और दूध के साथ अच्छी तरह मिक्स हो जाएं, तो समझें खीर का बेस तैयार है।

4

अब इसमें चीनी, भीगा हुआ केसर और बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें। चीनी डालने के बाद खीर को 5 से 7 मिनट तक और पकाएं ताकि चीनी पूरी तरह घुल जाए और खीर थोड़ी और गाढ़ी हो जाए।

5

अब गैस बंद कर दें और लास्ट में इलायची पाउडर मिलाकर खीर को पूरी तरह से ठंडा होने के लिए रख दें।

6

ठंडी हो चुकी खीर में आम का पल्प डालें और अच्छी तरह से व्हिस्क या चमचे से मिला लें। अब इस खीर को कम से कम 1 से 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।

7

फ्रिज से निकालने के बाद इसे सर्विंग बाउल में निकालें। ऊपर से आम के छोटे-छोटे टुकड़े, थोड़े से ड्राई फ्रूट्स और केसर के धागों से सजाकर सर्व करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।