Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Garlic Pickle Recipe: ऐसे बनाएं लहसुन का हेल्दी लेकिन चटपटा अचार

    By Jagran NewsEdited By: Ruhee Parvez
    Updated: Tue, 05 Dec 2023 07:03 PM (IST)

    लहसुन हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है यह हम सब जानते हैं। इसे अपनी डाइट का हिस्सा हम सभी को बनाना चाहिए ताकि कई बीमारियों से बच सकें। हालांकि ज्य ...और पढ़ें

    बनाएं चटपटे और हेल्दी लहसुन के अचार
    बनाएं चटपटे और हेल्दी लहसुन के अचार

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Garlic Pickle Recipe: लहसुन सभी के किचन में पाए जाने वाली एक बहुत ही गुणकारी सब्जी है या कह लें कि एक औषधि समान है। इसके अनेक फायदे हैं जैसे यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है, सर्दी ज़ुकाम से बचाता है, कॉलेस्ट्रॉल लेवल को संतुलित रखता है, ब्लड प्रेशर संतुलित रखता है, हृदय के लिए फायदेमंद है, स्किन साफ रखता है। इसमें एंटीबायोटिक,एंटी ऑक्सीडेंट, एंटीफंगल, एंटी बैक्टिरियल, एंटी कोएगुलेंट जैसे सभी गुण पाए जाते हैं।

    ऐसे गुणों के भंडार का उपयोग किचन में अधिक से अधिक मात्रा में करना चाहिए। कई न्यूट्रीशनिस्ट का मानना है कि लहसुन कच्चा खाने से कई फायदे मिल सकते हैं। अधिकतर लोग लहसुन की महक के कारण कच्चा लहसुन खाना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में इसका अचार बना कर रखें। सभी को लहसुन का चटपटा अचार खूब पसंद आएगा।

    तो आइए जानते हैं कि कैसे बनाएं चटपटा लहसुन का अचार: 

    • लहसुन को छील कर रख लें। अगर लहसुन का साइज छोटा है, तो इसे काटने की जरूरत नहीं है, लेकिन अगर साइज बड़ा है, तो इसे आप बीच से आधा काट सकते हैं। 
    • पंचफोड़न के सभी मसालों यानी मेथी दाना, जीरा, पीली सरसों, खड़ी धनिया, कलौंजी, सौंफ और सूखी लाल मिर्च को सूखे तवे पर भून लें।
    • जब मसाले भन जाएं तो इन्हें पीस लें।
    • अब सरसों के तेल को गर्म करें, इसमें हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालें, राई और सौंफ का तड़का दें।
    • कच्चे लहसुन में पंचफोड़न के पीसे हुए मसाले डालें।
    • इसके ऊपर तैयार किया गया सरसों तेल का तड़का डालें।
    • अब इस मिश्रण को अच्छे से मिला लें।
    • अधिक चटपटा बनाने के लिए इस स्टेप में अमचूर पाउडर भी मिला सकते हैं।
    • इसमें नमक भी डालें।
    • दो चम्मच विनेगर डालें।
    • फाइनल मिक्स करके इस मिश्रण को जार में डालें।
    • ध्यान रहे कि इस अचार में पानी कहीं से भी न लगे।
    • चटपटा लहसुन का अचार तैयार है।