Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दाल-चावल खा-खाकर हो गए हैं बाेर, तो ट्राई करें ये 5 साउथ इंड‍ियन रेस‍िपीज; स्वाद मे हैं लाजवाब

    Updated: Thu, 12 Jun 2025 04:19 PM (IST)

    साउथ इंडियन डिशेज का स्वाद लाजवाब है और ये पूरे देश में पसंद की जाती है। गर्मियों में अगर आप एक जैसा खाना खाकर बोर हो गए हैं तो आपको ये रेस‍िपीज ट्राई ...और पढ़ें

    ये साउथ इंड‍ियन रेस‍िपीज स्‍वाद में हैं लाजवाब। (Image Credit- Freepik)
    ये साउथ इंड‍ियन रेस‍िपीज स्‍वाद में हैं लाजवाब। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. साउथ इंड‍ियन डि‍शेज सभी को खूब पसंद आते हैं।
    2. साउथ इंडियन डिश आपके लिए बेस्‍ट ऑप्‍शन है।
    3. ये कम समय में बनकर तैयार होने वाले ड‍िशेज हैं।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्ली। भारत जैसे देश में खाने-पाने की चीजों की भरमार है। यहां आपको एक से एक जायके मि‍ल जाएंगे। यहां हर राज्‍य की अपनी खास‍ियत है। ऐसे में साउथ इंडियन डिशेेज की बात करें ताे ये सिर्फ साउथ इंडिया में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में अपनी अलग पहचान रखते हैं। लगभग सभी घरों में साउथ इंड‍ियन ड‍िश बनाए जाते हैं। खास मौकों पर भी ये खूब पसंद क‍िए जाते हैं।

    इन व्‍यंजनों का स्‍वाद बेहद लाजवाब होता है। अगर आपने एक बार इसका जायका चख ल‍िया तो आप राेज इन्‍हें ही खाना चाह‍ेंगे। गर्मियों में खाने-पीने की चीजों का खास ख्‍याल रखना पड़ता है। आमतौर पर सभी घरों में दाल चावल रोटी और सब्‍जी ही बनाए जाते हैं। अगर आप भी रोजाना ए‍क जैसा खाना खा-खाकर बोर हाे गए हैं तो हम आपको कुछ साउथ इंड‍ियन ड‍िशेज के बारे में बताने जा रहे हैं। इसकी खास‍ियत ये है क‍ि अगर आप इन्‍हें रोजाना खाएंगे तब भी ये नुकसान नहीं करेंगे। आप इन्‍हें ब्रेकफास्‍ट, लंच या ड‍िनर में भी बना सकते हैं। आइए उन ड‍िशेज के बारे में जानते हैं व‍िस्‍तार से -

    लेमन राइस

    चावल और नींबू से बनने वाली ये ड‍िश आपकाे एक अलग स्‍वाद देगी। ये सबसे जल्‍दी बनकर तैयार भी हो जाती है। इसे सरसों, कढ़ी पत्‍ता, उड़द दाल, हरी म‍िर्च और मूंगफली, नींबू और चावल के साथ बनाया जाता है। इसका स्‍वाद लाजवाब होता है।

    अप्पम

    ये भी एक हेल्‍दी ऑप्‍शन हाे सकता है। इसे फर्मेंटेड चावल और नारियल के दूध से बनाकर तैयार क‍िया जाता है। इसे नारियल की ग्रेवी, कढ़ी या चटनी के साथ सर्व क‍िया जाता है। आप इसे लंच या ड‍िनर में बना सकती हैं।

    खबरें और भी

    रवा उपमा

    सूजी से बनने वाला उपमा खाने में बेहद स्‍वाद‍िष्‍ट होता है। भुने हुए सूजी में सरसों, कढ़ी पत्ता, प्याज, अदरक और हरी मिर्च डालकर इसे बनाया जाता है। ये एकदम हलवे की तरह लगता है। अगर आप इसे डाइट में शाम‍िल करते हैं तो आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा।

    इडली

    इडली भला क‍िसे नहीं पसंद है। ये साउथ इंड‍िया का सबसे ज्‍यादा पसंद क‍िया जाने वाला नाश्‍ता है। इसे सांभर और नारियल की चटनी के साथ सर्व क‍िया जाता है। आप इसे ब्रेकफास्ट के लिए बना सकती हैं।

    मसाला डाेसा

    आज कल शादी से लेकर छाेटे-मोटे फंक्‍शन्‍स में भी मसाला डोसा सर्व क‍िया जाता है। ये इंड‍िया के साथ-साथ फॉरेन कंट्रीज में भी खूब पसंद क‍िया जाता है। इसे आलू के मसाले के साथ परोसा जाता है। साथ में नारियल की चटनी खूब पसंद की जाती है।