विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Healthy Snacks: गर्मियों में ट्रैवलिंग के दौरान कैरी करें ये सेहतमंद फूड्स, बचे रहेंगे पेट की परेशानियों से

Published: Mon, 27 May 2024 07:00 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 27 May 2024 07:16 AM (GMT+05:30)

गर्मियों में ट्रैवलिंग के दौरान क्या खाना पैक करें ये अलग ही लेवल की टेंशन होती है क्योंकि इस मौसम ...और पढ़ें

गर्मियों में ट्रैवल के लिए हेल्दी फूड्स (Pic credit- freepik)
गर्मियों में ट्रैवल के लिए हेल्दी फूड्स (Pic credit- freepik)

HighLights

  1. गर्मियों में ट्रैवलिंंग के लिए नट्स, केले के चिप्स, मखाने जैसे ड्राई स्नैक्स कैरी करें, जो जल्दी खराब नहीं होते।
  2. फाइबर से भरपूर और कैलोरी में कम ये स्नैक्स सफर के दौरान पेट से जुड़ी दिक्कतें रखते हैं दूर।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी में सफर के दौरान खाने के लिए हम बहुत सारी चीजें पैक कर लेते हैं, लेकिन ये खाना बहुत जल्दी खराब हो जाता है। साथ में बच्चे हों, तो और टेंशन हो जाती है कि क्या पैक करें जो खराब भी न हो साथ ही जिसे खाने में बच्चे नाटक भी न करें। ऐसे में आज हम आपको ट्रैवलिंग के लिए कुछ ऐसे ऑप्शन बताने वाले हैं, जो हेल्दी होने के साथ कई दिनोंं तक खराब भी नहीं होते। 

केले के चिप्स

आलू के चिप्स के बजाय सफर में अपने साथ केले के चिप्स कैरी करें। जो पेट भरने के साथ ही हेल्दी भी होते हैं। कम मसाले और तेल में बने ये चिप्स बच्चों को भी बहुत पसंद आते हैं। जहां आलू के चिप्स गैस, एसिडिटी की वजह बन सकते हैं, वहीं केले के चिप्स खाने से ये सारी समस्याओं के होने की संभावना न के बराबर होती है। सफर में इसे खाने से पेट भी नहीं खराब होता और एनर्जी भी बनी रहती है।

ये भी पढ़ेंः- कहीं आप भी तो नहीं कर रहे अनहेल्दी कुकिंग, ICMR ने बताया खाना पकाने का सही तरीका

ड्राई रोस्ट मखाना

छोटी-मोटी भूख मिटाने के लिए मखाने बेस्ट स्नैक्स हैं। जो बच्चों को भी आएंगे पसंद। इन्हें घी में क्रंची होने तक भून लें। ऊपर से काला नमक, लाल मिर्च, अमूचर, जीरा पाउडर छिड़ककर तैयार कर लें हेल्दी स्नैक्स सफर के लिए। 

मिक्स नट्स

सफर में ज्यादातर लोग अपने साथ चिप्स रखते हैं। क्योंकि ये बच्चे आसानी से खा लेते हैं, लेकिन हेल्थ की बात करें, तो ये बिल्कुल भी सही ऑप्शन नहीं। कैलोरी से भरे चिप्स वजन के साथ कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने का काम करते हैं। इसकी बजाय अपने बैग में मिक्स नट्स कैरी करें। नट्स में काजू, किशमिश, बादाम, खजूर, अंजीर, खरबूजे के बीज, भुने चने के साथ मूंगफली भी पैक कर सकती हैं। जो पेट भरने के साथ किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाते। 

ये भी पढ़ें- गर्मियों में तले-भुने Snacks कर सकते हैं पेट खराब, ऐसे में इन हेल्दी ऑप्शन्स को करें खानपान में शामिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।