Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Winter Snacks: सर्दियों में आपके शरीर को गर्म रखेंगे ये 5 स्नैक्स, इन्हें खाने के हैं और भी कई फायदे

    Updated: Sun, 24 Dec 2023 02:00 PM (IST)

    Winter Snacks सर्दियों में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बढ़ते ठंड की वजह से सर्दी-जुकाम खांसी बुखार और कई बीमारियां होती है। ठंड से बचने के लिए सिर् ...और पढ़ें

    Winter Snacks: सर्दियों में स्नैक्स में खाएं ये चीजें
    Winter Snacks: सर्दियों में स्नैक्स में खाएं ये चीजें

    HighLights

    1. सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए ये स्नैक्स खा सकते हैं।
    2. इस मौसम में पॉपकर्न हेल्दी स्नैक्स है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Winter Snacks: सर्दियों के मौसम में लोगों की खाने की क्रेविंग बढ़ जाती है। ऐसे में लोग इस मौसम का लुत्फ उठाने के लिए चाय पकौडे़ खाना खूब पसंद करते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में स्नैक्स के लिए कुछ हेल्दी ऑप्शन बताएंगे। जिन्हें खाने से आपका शरीर गर्म रहेगा और आप मौसमी बीमारियों से बच सकते हैं। सर्दियों के दौरान शरीर को स्वस्थ रखने के लिए स्नैक्स में पौष्टिक चीजें शामिल कर सकते हैं, जिन्हें खाने से सेहत को कई फायदे मिलेंगे।

    मखाना

    सर्दियों में स्नैक्स के लिए मखाना आपके लिए हेल्दी ऑप्शन है। आप इसका इस्तेमाल कर कई तरह के पौष्टिक स्नैक्स बना सकते हैं। इसे सर्दियों का एक महत्वपूर्ण स्नैक्स माना जाता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है और कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। यह पाचन के लिए भी लाभदायक माना जाता है।

    अखरोट

    पोषक तत्वों से भरपूर अखरोट सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए आप अखरोट को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इसमें हेल्दी फैट्स, विटामिन और खनिज पाए जाते हैं। अखरोट को मूंगफली या काजू के साथ मिलाकर खा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें:  वायू प्रदूषण बढ़ा सकता है बच्चों में अस्थमा अटैक का खतरा, जानें कैसे कर सकते हैं इससे बचाव

    पॉपकर्न

    सर्दियों में पॉपकर्न हेल्दी स्नैक्स है। इसे खाने के कई बड़े फायदे हैं। इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसे खाने से पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है और वजन कम होने में मदद मिलती है।

    खबरें और भी

    बनाना ब्रेड

    पके केले में पोटैशियम, विटामिन सी और विटामिन बी 6 जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सर्दियों में इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार होते हैं। आप इसका इस्तेमाल कर ब्रेड बनाना सकते हैं। बनाना ब्रेड काफी स्वादिष्ट होता है। यह भी सर्दियों में स्नैक के लिए हेल्दी ऑप्शन है।

    स्वीट पोटैटो

    स्वीट पोटैटो स्वाद और सेहत दोनों से भरपूर होता है। यह सर्दियों के लिए शानदार स्नैक्स आइटम है। इसमें फाइबर, विटामिन और खनिज पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। आप इसका इस्तेमाल सलाद या सैंडविच में भी कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: नहीं बढ़ रही है बच्चे की हाइट, तो आज से ही खिलाएं ये हेल्दी फूड्स

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik