महंगे अंडों ने बिगाड़ा बजट? टेंशन छोड़िए, किचन में मौजूद ये 6 सस्ती चीजें देंगी अंडे जितनी ही ताकत
सर्दियों में अंडे महंगे होने से बजट बिगड़ा है, तो चिंता न करें। यह लेख प्रोटीन से भरपूर 6 सस्ते विकल्पों के बारे में बताता है, जो अंडे जितनी ही ताकत द ...और पढ़ें

अंडे महंगे होने पर भी मिलेगा भरपूर प्रोटीन (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
दालें, पनीर, ओट्स प्रोटीन के सस्ते और सुलभ स्रोत
राजगिरा, सोया, क्विनोआ अंडे के पौष्टिक विकल्प
बढ़ती अंडे की कीमतों का किफायती समाधान
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दी में दिनों में अंडा हेल्दी रहने का एक आसान और बेहतरीन तरीका है। प्रोटीन से भरपूर होने की वजह से अंडा कई लोगों की डाइट का हिस्सा होता है। खासकर भारत में कई लोग अंडे प्रोटीन का सबसे सस्ता और लोकप्रिय जरिया माने जाते हैं। नाश्ते में ऑमलेट हो या जिम के बाद उबले अंडे, हर कोई इन्हें चाव से खाता है।
हालांकि, ठंड में इसकी बढ़ती मांग के वजह से अब बाजारों में अंडों के दाम भी तेजी से उछाल आ रहा है। ऐसे में अंडों के बढ़ते दाम की वजह से रोज इन्हें खाना मुश्किल हो रहा है। अगर आप भी बढ़ते अंडों के दाम के कारण परेशान हैं, तो चिंता न करें। आप अपनी डाइट में इन 6 चीजों को शामिल कर सकते हैं, जो प्रोटीन से भरपूर हैं:-
दालें (Lentils)
भारतीय खानपान में दाल सबसे अहम मानी जाती है। अरहर, मसूर और उड़द जैसी दालें न सिर्फ स्वादिष्ट होती हैं, बल्कि प्रोटीन का भंडार भी होती हैं। यही वजह है कि सदियों से ये दालें लोगों की डाइट का हिस्सा रही हैं। आप इन्हें चावल-रोटी के साथ खा सकते हैं या इनका चीला भी बना सकते हैं।
पनीर (Paneer)
वेजिटेरियन्स के लिए पनीर हमेशा से ही प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स रहा है। 100 ग्राम पनीर खाने से आपको लगभग 11 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है। आप इसे कच्चा खा सकते हैं या फिर सब्जी बनाकर और सैंडविच में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
खबरें और भी
ओट्स (Oats)
अक्सर डाइट करने या पतला होने के लिए कई लोग ओट्स को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। शरीर को फिट रखने के साथ-साथ ओट्स प्रोटीन का भंडार भी होता है। प्रोटीन के साथ-साथ इसमें फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो आपके दिल के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। आप एक कप ओट्स से 13 ग्राम प्रोटीन पा सकते हैं।
चौलाई या राजगिरा (Amaranth)
आमतौर पर लोग इसे राजगिरा के नाम से जानते हैं। डाइट में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए आप इसे भी शामिल कर सकते हैं। राजगिरा में प्रोटीन और कैल्शियम दोनों भरपूर मात्रा में होते हैं। एक कप राजगिरा में 9 ग्राम तक प्रोटीन होता है। आप इसकी टिक्की, चीला या लड्डू बनाकर खा सकते हैं।
सोया और टोफू (Soya and Tofu)
अगर आप ऐसा ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो प्रोटीन से भरपूर भी हो और वजन कम करने में मददगार भी, तो सोयाबीन और टोफू बेस्ट हैं। इनमें फैट कम होता है और प्रोटीन बहुत ज्यादा। आप सोया चंक्स की सब्जी या टोफू को सलाद में डालकर खा सकते हैं।
क्विनोआ (Quinoa)
क्विनोआ को 'कंप्लीट प्रोटीन' माना जाता है, क्योंकि इसमें शरीर के लिए जरूरी सभी तत्व पाए जाते हैं। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह पचने में हल्का होता है। इसका पुलाव या सलाद बहुत टेस्टी लगता है।