Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सिर्फ टेस्टी ही नहीं गुणों का भंडार भी है लहसुन का अचार, इस रेसिपी से करेंगे तैयार तो सफाचट हो जाएगा जार

    Updated: Wed, 25 Sep 2024 09:48 AM (IST)

    लहसुन (garlic pickle recipe) हमारे खानपान का एक अहम हिस्सा है और इसके बिना अक्सर खाने का स्वाद अधूरा लगता है। विभिन्न व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने के साथ ...और पढ़ें

    इस खास रेसिपी से बनाएं लहसुन का अचार (Picture Credit- Freepik)
    इस खास रेसिपी से बनाएं लहसुन का अचार (Picture Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बदलते मौसम की वजह से अक्सर वायरल और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। मौजूदा समय में भी कई लोग मौसमी फ्लू (Seasonal Flu) आदि से परेशान हैं। इतना ही नहीं कुछ ही समय में सर्दियों का सीजन शुरू होने वाला है। ठंड का महीना आते ही एक बार फिर वायरल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाएगा। ऐसे में जरूरी है कि बदलते मौसम में अपनी सेहत का खास ख्याल रखा जाए। किसी भी तरह की बीमारी और संक्रमण से बचने के लिए इम्युनिटी मजबूत करना जरूरी है और लहसुन (garlic pickle recipe) इसमें आपकी मदद कर सकता है।

    लहसुन कॉमन कोल्ड से आपकी सुरक्षा करने के साथ ही ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करता है। ऐसे में आप इसे कई तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, लेकिन लहसुन का अचार एक बढ़िया तरीका है इसे डाइट का हिस्सा बनाने का। लहसुन का अचार न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसे रोजाना सीमित मात्रा में खाने से कई सारे फायदे भी मिलते हैं। आइए जानते हैं कैसे बनाएम घर पर स्वादिष्ट और हेल्दी लहसुन का अचार-

    यह भी पढ़ें-  ढाबा स्टाइल दम आलू बनाने के लिए फॉलो करें ये स्पेशल रेसिपी, स्वाद-स्वाद में उंगलियां चाट जाएंगे आप!

    सामग्री

    • 2 कप लहसुन की कलियां (छिली हुई)
    • 1 कप सरसों के बीज या सरसों और जीरा का मिश्रण
    • 1 कप सिरका
    • 1/2 कप नमक
    • 1/4 कप चीनी (वैकल्पिक, मिठास के लिए)
    • 1 चम्मच हल्दी पाउडर
    • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
    • 1 चम्मच मेथी दाना
    • 1/2 चम्मच काली मिर्च
    • 1/2 कप सरसों का तेल

    बनाने का तरीका

    • सबसे पहले लहसुन की कलियां छीलकर अलग रख लें।
    • अब एक सूखी कड़ाही में सरसों, मेथी दाना और काली मिर्च को खुशबू आने तक हल्का भून लें। फिर इन्हें ठंडा होने दें और फिर दरदरा पीस लें।
    • फिर एक कटोरे में सिरका, नमक, चीनी (अगर उपयोग कर रहे हैं), हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और पिसा हुआ मसाला डालकर मिक्स करें।
    • इसके बाद छिले हुए लहसुन कटोरे में डालें और अच्छी तरह मिलाएं और मसाले के साथ अच्छी तरह मिक्स कर दें।
    • फिर एक कांच के जार को अच्छे से साफ कर लहसुन के मिश्रण को कसकर पैक करें और लहसुन को पूरी तरह तेल में डाल दें।
    • अब जार को अच्छे से बंद कर दें और इसे लगभग 2-3 दिनों के लिए नॉर्मल तापमान पर छोड़ दें।
    • इसके बाद इसे रेफ्रिजरेटर में रख दें। स्वाद समय के साथ विकसित होगा और यह लगभग एक हफ्ते के बाद खाने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएगा।

    यह भी पढ़ें-  Weight Loss Journey को आसान बनाएंगी दही से बनने वाली 5 डिशेज, तेजी से वजन घटाना हो जाएगा आसान!