Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bhindi Masala Recipe: स्वादिष्ट और चटपटी मसाला भिंडी बनाना है बेहद आसान, बस फॉलो करें ये टिप्स

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sat, 07 Oct 2023 01:09 PM (IST)

    Bhindi Masala Recipe पोषक तत्वों से भरपूर भिंडी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। भिंडी में कैल्शियम जिंक विटामिन-ए विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व पा ...और पढ़ें

    Bhindi Masala Recipe: इस तरह बनाएं भिंडी मसाला
    Bhindi Masala Recipe: इस तरह बनाएं भिंडी मसाला

    HighLights

    1. भिंडी की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट होती है।
    2. आप इसे डाइट में कई तरीकों से शामिल कर सकते हैं।
    3. पोषक तत्वों से भरपूर भिंडी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Bhindi Masala Recipe: चाहे बड़े हो या बच्चे भिंडी सभी को पसंद होती है। इसमें ऐसे कई गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाते हैं। भिंडी की सब्जी को कई तरीकों से बनाया जाता है। जो काफी स्वादिष्ट होती है। चाहें वो भुजिया हो या मसालेदार सब्जी। आप इसे रोटी या चावल के साथ खा सकते हैं। ऐसे में आज आपको मसाला भिंडी की रेसिपी बताएंगे, जिसे आप लंच या डिनर में भी बना सकते हैं। आइए जानते हैं, इसकी आसान रेसिपी।

    सामग्री

    1 किलो भिंडी, 2-3 मिर्च, 1-2 बड़े चम्मच सरसों का तेल, 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच जीरा पाउडर, 1 चम्मच हल्दी पाउडर, नमक स्वादानुसार, 2-3 प्याज, 

    यह भी पढ़ें: इन टिप्स की मदद से दूर करें करेले की कड़वाहट, खाने का स्वाद भी हो जाएगा दोगुना

    बनाने की विधि

    • सबसे पहले भिंडी को पानी से अच्छे से धो लीजिए, इसे साफ कपड़े से पोंछ लीजिए। अब इसे लंबाई में काट लें। इसके बाद प्याज और हरी मिर्च को बारीक काट लें और एक तरफ रख दें।
    • अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें, इसमें जीरा डालकर भून लीजिए। इसके अलावा इसमें हरी मिर्च के साथ कटा हुआ प्याज डालें।
    • जब यह अच्छी तरह भून जाए, तो इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें। इस मिश्रण को अच्छी तरह भून लें।
    • अब इस मसाले में भिंडी डालें और इन्हें अच्छी तरह मिलाएं। इसे धीमी आंच पर ढक्कन से ढककर पकाएं।
    • जब यह पकने लगे, तो इसमें नमक और अमचूर पाउडर मिलाएं और कुछ देर बाद गैस बंद कर दें।

    भिंडी खाने के फायदे

    • दिल की सेहत के लिए फायदेमंद।
    • पाचन के लिए लाभदायक।
    • ग्लोइंग स्किन के लिए।
    • आंखों के लिए गुणकारी।
    • ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार।
    • हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक।
    • गर्भवती महिलाओं के लिए गुणकारी।

    यह भी पढ़ें: इन हेल्दी चीजों को बनाएं अपने ब्रेकफास्ट का हिस्सा, दिल के साथ हड्डियां भी रहेंगी मजबूत

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik