Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ब्रेकफास्ट में खाना है कुछ अच्छा, तो बनाएं गुड़ का पराठा, स्वाद के साथ बनेगी सेहत

    Updated: Sat, 01 Jun 2024 01:18 PM (IST)

    सुबह उठकर हर किसी का कुछ स्वादिष्ट और अच्छा खाने का मन होता है। नाश्ते के लिए घर पर गुड़ का पराठा (Jaggery Paratha Recipe) बनाना एक अच्छा विकल्प हो सक ...और पढ़ें

    घर पर ऐसे बनाएं गुड़ का पराठा। (Image Credit - Freepik)
    घर पर ऐसे बनाएं गुड़ का पराठा। (Image Credit - Freepik)

    HighLights

    1. नाश्ते में गुड़ का पराठा खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है।
    2. यह घर पर बनाई जाने वाली स्वादिष्ट डिशेज में से एक है।
    3. गुड़ फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स का अच्छा सोर्स होता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सदियों से बड़े-बूढ़े खाने के बाद या मीठे में गुड़ खाते आए हैं। इसका स्वाद तो अच्छा होता ही है। साथ ही, गुड़ खाने से सेहत को भी कई तरह से फायदे हो सकते हैं। गुड़ को घर पर कई तरह की डिशेज में इस्तेमाल किया जाता है। इन्हीं में से एक डिश है गुड़ का पराठा। आप इसे खासतौर पर नाश्ते के समय या चाय के साथ खा सकते हैं।

    गुड़ का पराठा न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसको खाने से कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। गुड़ एक प्राकृतिक स्वीटनर है , जिसमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। गुड़ में अच्छी मात्रा में ग्लूकोज होता है, जो शरीर को एनर्जी देता है। इसलिए गुड़ के पराठे खाने से शारीर का एनर्जी लेवल भी बढ़ता है। आइए जानते हैं घर पर गुड़ का पराठा बनाने की रेसिपी के बारे में।

    यह भी पढ़ें -  आलू ही नहीं, बल्कि इन सब्जियों के Fries भी होते हैं काफी टेस्टी और हेल्दी, एक बार जरूर करे ट्राई

    गुड़ का पराठा बनाने के लिए सामग्री

    • गेहूं का आटा - 2 कप
    • गुड़ (खांड) - 1 कप (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
    • घी (2-3 टेबल स्पून)
    • पानी (आवश्यकतानुसार)
    • नमक (स्वादानुसार)
    • हल्दी पाउडर (1/4 चमच)
    • गरम मसाला पाउडर - 1/2 चमच

    यह भी पढ़ें -  तपती गर्मी में भी शरीर को कूल-कूल रखेगा खस का शरबत, जानिए इसे बनाने की आसान विधि

    गुड़ का पराठा बनाने की विधि

    • एक बड़े कटोरे में गेहूं का आटा, गुड़, नमक, हल्दी पाउडर और गरम मसाला मिलाएं।
    • थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालते हुए आटा गूंथें और इसमें एक छोटा चम्मच घी मिलाएं।
    • आटे की छोटी-छोटी लोई बना लें। 
    • बेलन की मदद से पराठे बेलें।
    • एक तवे को मध्यम आंच पर गरम करें। पराठे को तवे पर रखें और एक-दो टेबलस्पून घी या तेल से पराठे को अच्छी तरह से सेंकें।
    • दोनों ओर से जब पराठा सुनहरा हो जाए तो, मक्खन या दही के साथ परोसें। 

    खबरें और भी