Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Palak Paneer Paratha: सर्दियों में बनाएं टेस्टी पालक पनीर पराठा, बच्चों को भी आएगा खूब पसंद

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sun, 26 Nov 2023 05:27 PM (IST)

    Palak Paneer Paratha पोषक तत्वों से भरपूर पालक सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। सर्दियों के मौसम में मार्केट में पालक के हरे-हरे पत्ते खूब नजर ...और पढ़ें

    Palak Paneer Paratha: इस तरह बनाएं पालक पनीर पराठा
    Palak Paneer Paratha: इस तरह बनाएं पालक पनीर पराठा

    HighLights

    1. पालक आयरन का समृद्ध स्रोत है।
    2. सर्दियों में पालक से कई टेस्टी डिशेज बनाई जा सकती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Palak Paneer Paratha: पालक सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। सर्दियों में हरे-हरे पालक के पत्ते खूब मिलते हैं।

    हालांकि बच्चों को अक्सर पालक की सब्जी कम पसंद आती है। पालक को अगर पनीर के साथ मिक्स कर पराठे बनाएंगे, तो इसका स्वाद बढ़ जाएगा और बच्चे भी इसे शौक से खाएंगे। आपने कभी पालक पनीर का पराठा चखा है? यह खाने में बहुत टेस्टी होता है, तो आइए जानते हैं कैसे बनाते हैं पालक पनीर पराठा।

    सामग्री

    पालक- 250 ग्राम, पनीर- 200 ग्राम, आटा- 1 कप, बारीक कटी प्याज,

    2-3 हरी मिर्च, 3 लहसुन की कलियां, कटी हुई हरी धनिया, घी- 4-5 चम्मच, जीरा पाउडर- 1 टी स्पून, धनिया पाउडर- 1 टी स्पून, नमक- स्वादानुसार

    यह भी पढ़ें: पोषक तत्वों से भरपूर होता है दूध, बनाएं इससे ये टेस्टी डिशेज

    बनाने की विधि

    • पालक पराठा बनाने के लिए सबसे पहले मिश्रण तैयार करें। इसके लिए सबसे पहले पालक को धोकर इसे गुनगुने पानी में डालें और एक-दो उबाल ले लें। इसमें एक इंच अदरक का टुकड़ा, थोड़ा धनिया और पुदीना डाल लें। अब हरी मिर्च और लहसुन के साथ इसे पीस लें। अब मिश्रण को साइड रख दें।
    • आटे को गूंथे और इसमें पालक का मिश्रण और एक चम्मच घी या तेल और एक चुटकी नमक डाल लें और इसे साइड में सेट होने के लिए रख दें।
    • पनीर का मिश्रण बनाने के लिए सबसे पहले आप पनीर को मैश कर लें। अब इसमें बारीक कटा प्याज, हरा धनिया, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालकर मिला लें। अब इसमें नमक, जीरा और धनिया पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
    • इस मिश्रण को आटे को मिलाएं। इससे पराठा तैयार कर लें, अब तवा गर्म करें, इस पर घी डालें और पराठे को दोनों तरफ सेंक लें।
    • अब चटनी के साथ गरमागरम पराठे का आनंद लें।

    यह भी पढ़ें: सर्दियों में खाने का मजा चौगुना कर देंगे ये 3 तरह के आचार, यहां जाने बनाने का आसान तरीका

    Pic Credit: Freepik