Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सेहत से क्यों करना समझौता, जब घर पर ही बना सकते हैं शुद्ध-ताजा सत्तू; ऐसे करें मिनटों में तैयार

    Updated: Wed, 30 Apr 2025 06:45 PM (GMT+05:30)

    सत्तू गर्मियों का सुपरफूड कहलाता है। इससे अनगिनत फायदे और ढेर सारे पोषक तत्व सेहत को कई समस्याओं से बचाता है। यही वजह है कि लोग इसे अपनी डाइट में शामि ...और पढ़ें

    ऐसे बनाएं घर पर ताजा सत्तू पाउडर (Picture Credit- Freepik)
    ऐसे बनाएं घर पर ताजा सत्तू पाउडर (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. सत्तू गर्मियों में बेहद फायदेमंद माना जाता है।
    2. यह शरीर को ठंडा बनाए रखने में मदद करता है।
    3. ऐसे में आप घर पर ही बिना मिलावट वाला सत्तू तैयार कर सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। चिलचिलाती धूप और गर्मी लोगों के शरीर एनर्जी पूरी तरह खींच रही है। अप्रैल का महीना खत्म हो चुका है और नए महीने के साथ ही गर्मी का सितम कहर ढाने को तैयार है। इसलिए खुद को गर्मी से बचाने और सेहतमंद बनाए रखने के लिए लोग इस मौसम में कुछ ऐसे फूड्स डाइट में शामिल करते हैं, जो शरीर में ठंडक बनाए रखे।

    सत्तू इन्हीं में से एक है, जिसे अगर गर्मियों का सुपरफूड कहा जाए, तो गलत नहीं होगा। ढेर सारे पोषक तत्वों से भरपूर सत्तू मुख्य रूप से उत्तर भारत में पसंद किया जाता है। भुने चने से बना यह पाउडर सेहत को कई तरह से फायदा (fresh sattu health Benefits) पहुंचाता है। हालांकि, इन दिनों बाजार में मिलावट का दौर जारी है। इसी वजह से मार्केट में मिलने वाले सत्तू (homemade sattu recipe) भी मिलावटी होते हैं, जिनमें पोषक की कमी होती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे सत्तू के कुछ बेमिसाल फायदे और घर पर (how to make sattu at home) ही इसे तैयार करने का आसान तरीका-

    यह भी पढ़ें-  कैसे एक साधारण रोटी बनी सिंधी नाश्ते की शान? पढ़ें दाल पकवान का दिलचस्प इतिहास

    घर पर कैसे बनाएं सत्तू?

    • घर पर सत्तू बनाने के लिए सबसे पहले काले चने को रातभर पानी में भिगो दें।
    • अब सुबह पानी अलग कर चनों को धूप में अच्छी तरह सुखा दें।
    • जब चने सूख जाए, तो इन्हें बालू यानी रेत या कहाड़ी में अच्छे से भुन लें।
    • चने भुनने के बाद इसके छिलके अलग कर लें।
    • अब आखिर में मिक्सर में डालकर इसका पाउडर तैयार कर लें।
    • तैयार है घर पर बना शुद्ध, ओरिजिनल और स्वादिष्ट सत्तू पाउडर।

    सत्तू के फायदे

    • सत्तू गर्मियों में शरीर को गर्म होने से बचाता है और शरीर के तापमान को काफी हद को कम करने में मदद करता है।
    • सत्तू में सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैंगनीज और मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जो सेहत को फायदा पहुंचाता है।
    • सत्तू में अघुलनशील फाइबर की ज्यादा मात्रा होती है, जो आंतों के लिए बहुत बढ़िया होता है। यह कोलन को साफ करने के साथ ही कब्ज और एसिडिटी से छुटकारा दिलाता है।
    • सत्तू लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला भोजन है और डायबिटीज के लोगों के लिए एक बढ़िया विकल्प है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है।
    • यह ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है। इसमें मौजूद हाई फाइबर हाई कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित लोगों के लिए बहुत बढ़िया है।
    • अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो खाली पेट सत्तू खाना शुरू कर दें। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और कैलोरी बर्न करने में भी मददगार है।

    यह भी पढ़ें-  स्वाद से भरपूर और संपूर्ण आहार है लिट्टी चोखा, हर वर्ग का मिलता है प्यार