Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दुबई की वायरल पिस्ता चॉकलेट घर पर कैसे बनाएं? इस रेसिपी से मिलेगा बिल्कुल बाजार जैसा स्वाद

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 06:40 PM (IST)

    दुबई की मशहूर कुनाफा-पिस्ता चॉकलेट आप घर पर भी आसानी से बना सकते हैं। ...और पढ़ें

    कैसे बनाएं दुबई की मशहूर कुनाफा पिस्ता चॉकलेट? (AI Generated Image)

    कैसे बनाएं दुबई की मशहूर कुनाफा पिस्ता चॉकलेट? (AI Generated Image)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया रील्स से लेकर फूड व्लॉग्स तक, इस समय दुनिया भर में दुबई पिस्ता चॉकलेट का जबरदस्त क्रेज है। जब आप इसे बीच से तोड़ते हैं, तो इसके अंदर से निकलने वाला गहरे हरे रंग का क्रंची पिस्ता और कुनाफा का मिश्रण मुंह में पानी ला देता है।

    हालांकि, बाजार या ऑनलाइन स्टोर्स में यह काफी महंगी मिलती है, लेकिन अच्छी बात यह है कि आप इसे बहुत ही आसानी से बेहद कम खर्च में अपने घर पर तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी।


    कुनाफा पिस्ता चॉकलेट रेसिपी

    कुल समय : 30 mins
    तैयारी का समय : 20 mins
    पकाने का समय :10 mins
    कोर्स : Desserts
    कैलोरी : 600
    सर्विंग : 2 लोगों के लिए
    व्यंजन : Others

    कुनाफा पिस्ता चॉकलेट बनाने के लिए सामग्री:

    • मिल्क या डार्क चॉकलेट- 250 ग्राम
    • कुनाफा पेस्ट्री- 1 कप
    • पिस्ता क्रीम या पिस्ता बटर- 1/2 कप
    • ताहिनी- 1 छोटा चम्मच
    • बटर- 2 बड़े चम्मच
    • सफेद चॉकलेट- 20 ग्राम
    • हरा फूड कलर- 1 चुटकी
    • सिलिकॉन चॉकलेट मोल्ड

    कुनाफा पिस्ता चॉकलेट बनाने की विधि:

    1

    सबसे पहले सफेद चॉकलेट को पिघलाएं और उसमें एक बूंद हरा रंग मिला लें। अब एक चम्मच या टूथपिक की मदद से सिलिकॉन मोल्ड के निचले हिस्से पर इस हरी-सफेद चॉकलेट से रैंडम लाइन खींच दें और इसे 5 मिनट के लिए फ्रिज में सेट होने दें।

    2

    अब मिल्क या डार्क चॉकलेट को छोटे टुकड़ों में काटें और इसे डबल बॉयलर या माइक्रोवेव में 30-30 सेकंड पर चलाते हुए पिघला लें।

    3

    इस पिघली हुई चॉकलेट को मोल्ड में डालें और चारों तरफ फैलाकर एक कटोरी जैसी परत बना लें। एक्स्ट्रा चॉकलेट को वापस निकाल लें ताकि परत बहुत मोटी न हो। इसे 10-15 मिनट के लिए फ्रीजर में रख दें।

    4

    अब एक पैन में मक्खन गर्म करें। इसमें कुनाफा पेस्ट्री को छोटे टुकड़ों में तोड़कर डालें।

    5

    इसे मध्यम आंच पर तब तक भूनें जब तक कि यह पूरी तरह से गोल्डन और क्रिस्पी न हो जाए। भुनी हुई पेस्ट्री को एक बाउल में निकाल लें और ठंडा होने दें।

    6

    ठंडी हो चुकी क्रिस्पी पेस्ट्री वाले बाउल में पिस्ता क्रीम और 1 चम्मच ताहिनी पेस्ट डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।

    7

    अब फ्रीजर से मोल्ड को बाहर निकालें और इसमें तैयार की गई पिस्ता-कुनाफा की फिलिंग को चम्मच से भरें और ऊपर से एक लेवल का कर दें। फिलिंग को ऊपर तक पूरा नहीं भरना है, थोड़ी जगह खाली रखनी है।

    8

    अब बची हुई पिघली हुई चॉकलेट को इसके ऊपर डालें और अच्छी तरह फैलाकर सील कर दें।

    9

    चॉकलेट बार को पूरी तरह से सील करने के बाद, मोल्ड को हल्के हाथों से थपथपाएं, ताकि एयर बबल्स निकल जाएं। अब इसे कम से कम 30 से 45 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।

    10

    जब चॉकलेट पूरी तरह सख्त हो जाए, तो इसे सिलिकॉन मोल्ड से धीरे से बाहर निकालें। दुबई पिस्ता चॉकलेट तैयार है।