Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मेथी का कड़वापन बिगाड़ देता है सब्जी का स्वाद, तो अगली बार बनाने से पहले ट्राई करें ये उपाय

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Sun, 08 Oct 2023 02:24 PM (IST)

    मेथी एक टेस्टी हेल्दी और झटपट से बन जाने वाली सब्जी है और सर्दियों में ही इसे खाने का मजा भी आता है। सब्जी के अलावा मेथी से आप पराठे पूड़ी थेपले मुठिय ...और पढ़ें

    मेथी का कड़वापन दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय
    मेथी का कड़वापन दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय

    HighLights

    1. मेथी हमारी सेहत के लिए है कई तरीकों से फायदेमंद।
    2. डायबिटीज से लेकर वजन कम करने में असरदार है मेथी।
    3. मेथी का कड़वापन दूर करने के कारगर उपाय

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सर्दियों में खाने-पीने की ढेरों वैराइटी होती है। अगर आपको हरी सब्जियां पसंद हैं, तो पालक, मेथी, साग, हरी प्याज जैसे कई ऑप्शन्स इस मौसम में मौजूद हैं जिनका आप अलग-अलग तरीकों से खानपान में इस्तेमाल कर सकते हैं। हरी सब्जियां खाने में तो फायदेमंद होती ही हैं साथ ही अन्य सब्जियों के मुकाबले जल्दी बन भी जाती हैं। इन्हीं में शामिल है मेथी। मेथी की सब्जी सर्दियों में शायद सबसे ज्यादा बनाई-खाई जाती है, लेकिन कई बार इसका कड़वापन अच्छी-भली डिश का स्वाद बिगाड़ देता है। ऐसे में समझ ही नहीं आता कि क्या उपाय अपनाकर इसे खाने योग्य बनाया जाए। अगर आप भी करती हैं अक्सर इस परेशानी का सामना, तो बनाने के बाद नहीं, बल्कि पहले करें यहां दिए गए उपाय और देखें सब्जी का स्वाद। 

    काटने का तरीका

    मेथी को काटने का तरीका भी इसके कड़वेपन को बढ़ाने का काम करता है। मतलब अगर आप पत्तियों को डंठल के साथ काटते हैं, तो डंठल का कड़वापन सब्जी में चला जाता है, तो इसका उपाय है कि मेथी तोड़ते वक्त सिर्फ इसकी पत्तियों का इस्तेमाल करें, न कि डंठल का।

    नमक वाले पानी में डुबोएं

    मेथी का कड़वापन दूर करने के लिए इसे काटने-छांटने के बाद कुछ देर के लिए नमक वाले पानी में डालकर छोड़ दें। लगभग 25-30 मिनट बाद इससे जो भी डिश बनानी है बनाएं। वैसे ये तरीका करेले का कड़वापन दूर करने में भी असरदार है। 

    नींबू के पानी से धोएं

    नींबू का खट्टापन भी मेथी का कड़वापन दूर करने में बेहद असरदार है। आपको बस इसे बनाने से पहले पतीले में पानी उबालें। फिर इसमें 2 चम्मच नींबू का रस डालना है और उसके बाद इसमें मेथी के पत्तों को डालकर 3-4 मिनट रहने दें। इसके बाद ठंडे पानी में पत्तों को डालें। इससे भी मेथी का कड़वापन दूर होता है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः- Diabetes Diet: डायबिटीज को कंट्रोल करने में बेहद फायदेमंद है मेथी के लड्डू, ऐसे बनाएं इसे

    Pic credit- freepik