Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    व्रत के लिए बिना कस्टर्ड पाउडर के बनाना है Fruit Custard, तो यहां जान लें इसकी आसान रेसिपी

    Updated: Sat, 05 Oct 2024 10:29 AM (IST)

    नवरात्र (Shardiya Navratri 2024) का त्योहार नौ दिनों तक मनाया जाता है। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को समर्पित इस त्योहार में भक्तजन मां की पूजा करते हैं ...और पढ़ें

    Shardiya Navratri 2024: नवरात्र में फलाहार के लिए बनाएं Fruit Custard (Picture Courtesy: Instagram)
    Shardiya Navratri 2024: नवरात्र में फलाहार के लिए बनाएं Fruit Custard (Picture Courtesy: Instagram)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Fruit Custard for Navratri: नवरात्र (Shardiya Navratri 2024) का त्योहार 3 अक्टूबर से शुरू हो चुका है और 11 अक्टूबर को इसका समापन होगा। ये त्योहार मां दुर्गा के नौ रूपों को समर्पित है और हर दिन उनके एक रूप की पूजा की जाती है। इसलिए इस त्योहार का नाम नवरात्र है यानी नौ रात। इस दौरान भक्त शक्ति के रूपों की पूजा करते हैं और उपवास भी करते हैं। कुछ लोग नवरात्र के पहले और आखिरी दिन उपवास करने का व्रत लेते हैं, तो वहीं कुछ लोग पूरे नौ दिनों का उपवास करते हैं। अगर आप भी नौ दिनों का उपवास रखते हैं, तो आपको इस दौरान कुछ न कुछ फलाहार करते रहना चाहिए। इससे आपको एनर्जी मिलेगी और स्वास्थ्य भी नहीं बिगड़ेगा।

    नवरात्र के उपवास के दौरान सात्विक भोजन ही किया जाता है। इस दौरान फल कस्टर्ड एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। यह बनाने में आसान है और ये सभी को खूब पसंद भी आता है। इसलिए हम आपको इसे बनाने की बेहद आसान रेसिपी बताने वाले हैं। आइए जानें।

    फ्रूट कस्टर्ड बनाने की विधि

    • दूध - 1 लीटर
    • चीनी - 1/2 कप (या स्वादानुसार)
    • फल - 1 कप (कटे हुए)
    • वैनिला एसेंस - 1/2 टेबलस्पून

    यह भी पढ़ें: नवरात्र में देवी के 9 रूपों के लगाएं इन चीजों का भोग, मिलेगी मां की असीम कृपा

    फ्रूट कस्टर्ड बनाने की विधि

    • एक कड़ाही में दूध डालें और इसे मध्यम आंच पर गर्म करें।
    • दूध में चीनी डालें और तब तक चलाएं जब तक चीनी घुल न जाए।
      • अब एक भगोने में दूध, मलाई के साथ लें और इसमें केसर डालकर कुछ देर पकाएं।
      • इसे धीमी आंच पर ऐसे पकाएं कि इसका रंग गाढ़ा हो जाए। 
      • थोड़ा चीनी डाल कर और पकाएं।
      • तब तक जब तक कि बिलकुल कस्टर्ड के रंग का न हो जाए।
      • अब इसे फ्रिज में रख दें। 
    • अब इसमें कटे हुए फल और वैनिला एसेंस मिलाएं।
    • कस्टर्ड को सर्व करने के लिए गिलास में डालें और ऊपर से कटे हुए ताजे फल से सजाएं।
    • फ्रूट कस्टर्ड को आप रेफ्रिजरेटर में रखकर भी ठंडा सर्व कर सकते हैं।
    • फल कुष्टर्ड के लिए आप किसी भी तरह के फल का इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे कि सेब, केला, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, आदि। आप अपने स्वाद के अनुसार फल मिला सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: नवरात्र में फलाहार के लिए बनाएं ये डिशेज, पूरे दिन रहेंगे एनर्जी से भरपूर

    खबरें और भी