विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस तरह से बनाएंगे कचौड़ी, तो मिलेगा बाजार जैसा कुरकुरापन और स्वाद

Published: Fri, 27 Sep 2024 04:28 PM (GMT+05:30)

कचौड़ी बेहद स्वादिष्ट डिश होती है जिसे लोग नाश्ते में खाना पसंद करते हैं। इनका कुरकुरा और चटपटा स्वाद सभी ...और पढ़ें

ऐसे बनाएं टेस्टी और क्रिस्पी कचौड़ी (Picture Courtesy: Freepik)
ऐसे बनाएं टेस्टी और क्रिस्पी कचौड़ी (Picture Courtesy: Freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Crispy Kachori Recipe: कचौड़ी एक उत्तर भारतीय व्यंजन है जो आमतौर पर नाश्ते या चाय के साथ खाई जाती है। इसका स्वाद लोगों को इतना भाता है कि वो इसे खाने का एक भी मौका नहीं गंवाना चाहते। लेकिन रोज-रोज बाहर की कचौड़ी खाने से भी सेहत को नुकसान हो सकता है। तो क्यों घर पर ही टेस्टी और क्रिस्पी कचौड़ी बनाई जाए। कचौड़ी बनाना बेहद आसान है, लेकिन स्वादिष्ट और क्रिस्पी कचौड़ी बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स का पालन करना जरूरी है।

कचौड़ी बनाने की सामग्री

  • आटा - 2 कप
  • उड़द दाल - 1 कप
  • जीरा - 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 चम्मच
  • मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
  • अमचूर पाउडर - 1/2 चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • तेल - तलने के लिए

यह भी पढ़ें: लंच में बनाना है कुछ खास, तो ट्राई करें काले चने की कढ़ी, सभी कर देंगे प्लेट एकदम साफ

कचौड़ी बनाने की विधि

उड़द दाल का भरावन बनाएं

  • उड़द दाल को पानी में भिगोकर रख दें।
  • जब दाल फूल जाए तो इसे छानकर पानी निकाल दें।
  • एक मिक्सर में दाल, जीरा, धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर और नमक डालें।
  • मिक्सर चलाकर दाल का पाउडर बना लें।

आटा तैयार करें

  • एक कटोरी में आटा और नमक डालें।
  • थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूंथ लें।
  • आटा नरम और चिकना होना चाहिए।
  • आटे को ढककर 15-20 मिनट के लिए रख दें।

कचौड़ी बनाएं

  • आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें।
  • प्रत्येक लोई को हाथों से कटोरी के आकार का बनाकर थोड़ा पतला कर लें।
  • उसके के बीच में उड़द दाल का भरावन रखें।
  • किनारों को मोड़कर कचौड़ी को सील कर दें।
  • कचौड़ी को हथेली से थोड़ा दबाकर गोल बना लें।

कचौड़ी तलें

  • एक कढ़ाई में तेल गर्म करें।
  • जब तेल गर्म हो जाए तो कचौड़ी को एक-एक करके तेल में डालें।
  • कचौड़ी को सुनहरा होने तक तलें।
  • तले हुए कचौड़ी को पेपर नैपकिन पर रखकर एक्सट्रा तेल सोख लें।

क्रिस्पी कचौड़ी बनाने के टिप्स

  • उड़द दाल का भरावन बारीक होना चाहिए ताकि कचौड़ी तलते समय बाहर न निकले।
  • आटा नरम और चिकना होना चाहिए, ताकि कचौड़ी आसानी से गूंथे और तले जा सकें।
  • कचौड़ी को धीमी आंच पर तलें, ताकि यह अंदर से भी अच्छी तरह से पक जाए।
  • तले हुए कचौड़ी को तुरंत ही खाएं ताकि यह क्रिस्पी बनी रहे।

यह भी पढ़ें: पकौड़े खा-खाकर हो गए हैं बोर, तो बेसन के इस्तेमाल से बनाएं ये शानदार डिशेज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।