स्वाद भी और सेहत भी! कैलोरी बर्न करने वाले 'इन्फ्यूज्ड वॉटर' बन रहे हाई-प्रोफाइल पार्टियों की पसंद
सिर्फ एक ड्रिंक नहीं, एक नई लाइफस्टाइल है इन्फ्यूज्ड या डिटाक्स वॉटर। वेलकम ड्रिंक से लेकर दैनिक जीवन में जगह बना रहे इन्फ्यूज्ड वॉटर के नए-नए प्रयोगो ...और पढ़ें
-1777177282491_m.webp)
कोल्ड ड्रिंक्स आउट, 'इन्फ्यूज्ड वॉटर' इन (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गेट-टुगेदर हो या क्लब इवेंट, पार्टियों में अब कोल्ड ड्रिंक्स की जगह कांच के खूबसूरत जार में सजे 'स्पेशल पानी' ने ले ली है। इस बारे में बता रहे हैं रैडिसन ब्लू एमबीडी, नोएडा के एक्जक्यूटिव शेफ सार्थक शर्मा यह माकटेल से एकदम अलग है, जिसमें फ्लेवर के नाम पर कोई सिरप नहीं डाला जा रहा।
इसमें तमाम तरह की सब्जियां, फलों के टुकड़े और हर्ब्स होते हैं। हाई-प्रोफाइल शादियों और इवेंट्स में भी मेहमानों का मिजाज बदल रहा है। कारण सिर्फ जायके तक सीमित नहीं है, गट-हेल्थ सुधारने से लेकर इम्युनिटी बढ़ाने तक ये ड्रिंक्स स्वाद और सेहत का परफेक्ट मेल हैं।
जैसी पसंद वैसी पेशकश
लग्जरी स्टेटमेंट बन चुके इन्फ्यूज्ड वॉटर में हिबिस्कस और कैमोमाइल के साथ तुलसी और रोजमेरी जैसे हर्ब्स का जादू छाया हुआ है। पार्टी हो या गेट-टुगेदर, मेहमानों को उनकी पसंद और सेहत की जरूरतों के हिसाब से कस्टमाइज्ड ड्रिंक्स सर्व करना न्यू-एज लग्जरी मानी जा रही है। यह अंदाज बड़े-बड़े होटल भी अपना रहे हैं, जो अपने मेहमानों को उनकी सेहत के हिसाब से अपना ड्रिंक खुद चुनने का विकल्प देकर उनका दिल जीत रहे हैं।
-1777177458685.jpg)
(Picture Courtesy: Freepik)
स्वाद जो सेहत दे
अगर आप किसी हाई-एंड गाला डिनर या खास दावत की मेजबानी कर रहे हैं, तो इन ड्रिंक्स को खाने के साथ सर्व करना किसी कला से कम नहीं है। इन्फ्यूज्ड वॉटर की तैयारी में सबसे आकर्षक होता है इसका प्रेजेंटेशन। कांच के आकर्षक मर्तबान, जार व बोतलों में तैरती ये सामग्रियां सिर्फ दिखावा नहीं, बल्कि आपके मेटाबालिज्म को बूस्ट करने का पावरहाउस हैं।
खबरें और भी
अदरक, कुलिंजन (गालंगल) और मिर्च जैसी सामग्रियां शरीर में थर्मोजेनेसिस यानी कैलोरी जलाने वाली गर्मी पैदा करती हैं। अदरक या मिर्च का इस्तेमाल इतनी नजाकत से किया जाता है कि वे खाने के जायके को कम न करें, बल्कि उसे एक नया पंच दें।
विज्ञान और कला का संगम
इन्फ्यूज्ड वॉटर का असली जादू 'मेसरेशन' यानी फलों और जड़ी-बूटियों को पानी में भिगोने की प्रक्रिया में छिपा है। यहां कैचप्वाइंट ये है कि हर सामग्री अपना मिजाज, तापमान और पानी में घुलने की प्रक्रिया में अंतर रखती है! जहां नाजुक फूल और कोमल पत्तियां कम समय में ही अपना असर छोड़ देती हैं (ज्यादा देर रखने से इसमें कड़वाहट आ सकती है), वहीं अदरक और फल लंबे समय तक भीगने पर ही अपना असली स्वाद छोड़ते हैं। बेहतरीन और रिफ्रेशिंग अनुभव के लिए 'कोल्ड इन्फ्यूजन' आजमाएं। यह न केवल पानी को क्रिस्टल क्लियर रखता है, बल्कि स्वाद को भी सौम्य और ताजा बनाए रखता है।
संगम देसी-विदेशी जड़ी-बूटियों का
हाई-एंड हाइड्रेशन का ट्रेंड अब ग्लोबल है, लेकिन इसका आत्मा देसी है। इसमें हमारी क्षेत्रीय पहचान को खास तवज्जो दी जा रही है साथ ही कुछ विदेशी स्वाद इसे और खास बना देते हैं। कोकम, जामुन और तुलसी जैसे पारंपरिक फल और जड़ी-बूटियों से युक्त डिटाक्स वॉटर अब बड़े-बड़े कैफे और बार के मेनू की शान बढ़ा रहे हैं। तो वहीं स्वाद को और भी शानदार बनाने के लिए इन्हें लेमनग्रास और पांडन जैसे विदेशी जायकों के साथ भी पेश किया जा रहा है।