Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Vegan Day 2023: मुश्किल लग रहा है वीगन डाइट फॉलो करना? तो जानें आपके फेवरिट फूड्स का वीगन विकल्प

    By Ruhee ParvezEdited By: Ruhee Parvez
    Updated: Wed, 01 Nov 2023 11:39 AM (IST)

    World Vegan Day 2023 आज दुनियाभर में वर्ल्ड वीगन डे मनाया जा रहा है जो हर साल नवंबर की पहली तारीख को मनाया जाता है। वीगन डे दुनियाभर के लोगों को वीगन ...और पढ़ें

    World Vegan Day 2023: क्या भारत में मुश्किल है वीगन डाइट फॉलो करना?
    World Vegan Day 2023: क्या भारत में मुश्किल है वीगन डाइट फॉलो करना?

    HighLights

    1. वीगन डाइट अब किसी के लिए भी एक नया टर्म नहीं रह गया है।
    2. कुछ लोग सामाजिक और पर्यावरणीय कारणों से स्विच कर रहे हैं।
    3. जबकि कुछ स्वस्थ जीवन जीने के लिए वीगन डाइट को चुन रहे हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Vegan Day 2023: जब बात आती है खाने की तो भारतीयों को पनीर, मक्खन, घी और चिकन से कोई दूर नहीं कर सकता। अगर आप चिकन या मीट नहीं खाते, तो आपको भारतीय खाने में कई तरह के ऑप्शन्स मिल जाएंगे। हालांकि, अगर आप वीगन डाइट फॉलो करना चाह रहे हैं, तो थोड़ी मुश्किल आ सकती है।

    मुश्किल इसलिए क्योंकि वीगन डाइट में वह सभी चीजें शामिल नहीं हैं जो जानवर से मिल रही हैं, जिसमें डेयरी प्रोडक्ट्स भी शामिल हैं। लेकिन परेशान न हों, क्योंकि हम आपकी इसमें मदद कर सकते हैं। तो आइए जानें कि आपके फेवरिट खाने का वीगन विकल्प क्या हो सकता है?

    भारतीय डाइट में वीगन फूड कैसे शामिल करें?

    1. मटन की जगह क्या खाएं?

    भारतीय पकवानों में मटन करी, चिकन कबाब, बिरयानी जैसे कई जायकेदार डिशेज शामिल हैं। यह न सिर्फ स्वाद से भरपूर होती हैं, बल्कि इनमें प्रोटीन और फाइबर जैसे कई तरह के पोषक तत्व भी होते हैं।

    अगर आप वीगन डाइट फॉलो कर अपने खानपान से मीट को हटाना चाह रहे हैं, तो इसकी जगह कठल या सोया चाप को शामिल कर सकते हैं। ये दोनों चीजें न सिर्फ दिखने में मीट जैसी लगती हैं, बल्कि स्वाद भी काफी हद तक वैसा ही है। खासतौर पर इसमें मीट जितने ही पोषक तत्व भी होते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: वीगन डाइट फॉलो करने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान

    2. पनीर की जगह क्या खाएं?

    जैसा कि आप जानते हैं कि वीगन डाइट में किसी भी तरह का डेयरी प्रोडक्ट शामिल नहीं होता, इसलिए पनीर भी नहीं खा सकते। लेकिन देश के लगभर हर शहर में आपको पनीर का विकल्प मिल जाएगा। जी हां, हम बात कर रहे हैं टोफू की। टोफू सोया से बनाया जाता है, जो प्रोटीन से भरपूर होता है। साथ ही इसका स्वाद भी काफी कुछ पनीर जैसा ही होता है।

    vegan diet tips

    3. दूध का क्या विकल्प हो सकता है?

    आप बचपन से दूध पी रहे होंगे, लेकिन दूध के कई तरह के विकल्प भी बचपन से हमारे सामने हैं, जिन पर अब ध्यान देने की जरूरत है। हम बात कर रहे हैं नारियल और सोय मिल्क की। नारियल के दूध का उपयोग कई भारतीय पकवानों का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा आप बादाम के दूध का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: कच्चा वीगन फूड खाने से हुई इन्फ्लुएंसर की मौत, जानें कितनी नुकसानदायक है ये डाइट

    4. क्या दही का विकल्प है?

    क्या आपने अभी तक वीगन दही खाया है? अगर नहीं, तो समय आ गया है इसे आजमाने का। आपको बस गाय या भैंस के दूध की जगह बादाम, मूंगफली या चावल का इस्तेमाल करना होगा। आप चाहें तो इससे कढ़ी, लस्सी, छास और काफी कुछ तैयार किया जा सकता है।

    5. मछली की जगह क्या खा सकते हैं?

    भारत के कई राज्यों में मछली अहम आहार है, क्योंकि यह इन इलाकों में आसानी से उपब्ध होती है और साथ ही इसमें कई तरह के पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं, जो सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। अगर आप मछली का वीगन विकल्प ढूंढ़ रहे हैं, तो डाइट में छोला और राजमा को शामिल कर सकते हैं। यह दोनों चीजें देश भर में आसानी से मिल जाती हैं और साथ ही इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik