रसोई की रखी हल्दी कहीं बिगाड़ न दे सेहत! FSSAI ने बताया असली-नकली पहचानने का सिंपल तरीका
FSSAI ने मिलावटी हल्दी की पहचान के लिए एक आसान तरीका बताया है। आइए जानते हैं कैसे करें असली और नकली हल्दी की पहचान। ...और पढ़ें

FSSAI ने बताया मिलावटी हल्दी पहचानने का आसान तरीका (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हल्दी भारतीय खानपान में इस्तेमाल होने वाला एक लोकप्रिय मसाला है। अपने स्वाद, अनोखी खुशबू और ढेर सारे फायदों की वजह से यह सदियों से हमारे खाने का हिस्सा रही है। हालांकि, इन दिनों बाजार में मिलावटी हल्दी भी धड़ल्ले से बिक रही है।
ऐसे में जरूरी है कि अपनी और अपने परिवार की सेहत का ध्यान रखने के लिए असली और नकली हल्दी की पहचान की जाए। इसलिए फूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर मिलावटी हल्दी की पहचान करने का तरीका बताया। आइए आपको बताते हैं मिलावटी हल्दी की पहचान करने वाला FSSAI का बताया तरीका-
हल्दी की पहचान के लिए टेस्ट
- दो गिलास पानी लें।
- दोनों गिलासों में थोड़ी मात्रा में हल्दी पाउडर डालें।
- मिश्रण को कुछ मिनटों के लिए बिना हिलाए छोड़ दें।
Artificial colors have no place in a healthy diet. A quick water test can reveal the truth about turmeric powder. Always check before you use. #EatRightIndia #NoToAdulteration #FoodSafety pic.twitter.com/zdGBTKpK0u
— FSSAI (@fssaiindia) April 4, 2026
मिलावटी हल्दी की पहचान कैसे करें
- इस टेस्ट को करने के बाद जो नतीजा सामने आएगा, उससे शुद्ध और मिलावटी हल्दी में अंतर साफ पता चल जाता है। FSSAI के अनुसार, शुद्ध हल्दी धीरे-धीरे गिलास तल में बैठ जाती है और पानी को हल्के पीले रंग का कर देती है।
- अगर हल्दी मिलावटी है, तो यह पानी को लगभग तुरंत ही गहरा पीला कर देती है। यह हल्दी में आर्टिफिशियल रंगों की उपस्थिति को दर्शाता है।
- इस बदलाव से आपके लिए यह समझना आसान हो जाता है कि वे आप अपनी रसोई में शुद्ध हल्दी का उपयोग कर रहे हैं या मिलावटी हल्दी का।
कैसे हानिकारक है मिलावटी हल्दी?
खाने में मिलावटी हल्दी का इस्तेमाल सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसमें इस्तेमाल होने वाले आर्टिफिशियल रंग अक्सर कई तरह की सेहत से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकते हैं। चूंकि हल्दी भारतीय घरों में एक मुख्य सामग्री है, इसलिए थोड़ी मात्रा में मिलावट भी सेहत पर प्रभाव डाल सकती है।
इन बातों का भी रखें ध्यान
- पानी वाले इस टेस्ट के अलावा, हल्दी खरीदते समय आप कुछ अन्य सावधानियां भी बरत सकते हैं, जो निम्न हैं-
- हल्दी खदीरते समय विश्वसनीय ब्रांड या स्थानीय स्रोतों का ही चयन करना चाहिए।
- जरूरत से ज्यादा चमकीले पीले रंग की हल्दी पाउडर को खरीदने बचना भी बेहतर है।
- FSSAI प्रमाणन के साथ-साथ पैकेजिंग लिखे लेवल की भी जांच करनी चाहिए।