Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jagannath Rath Yatra 2025: पुरी में फेमस हैं ये 5 लोकल फूड्स, दर्शन के बाद जरूर चखें स्‍वाद

    Updated: Fri, 27 Jun 2025 01:00 PM (IST)

    Rath Yatra 2025 travel food tips ओडिशा में हर साल की तरह इस बार भी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया गया है। इस दौरान लाखों भक्त शामिल होत ...और पढ़ें

    पुरी में जरूर चखें ये स्‍वाद। (Image Credit- Instagram)

    पुरी में जरूर चखें ये स्‍वाद। (Image Credit- Instagram)

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क‍, नई द‍िल्‍ली। Jagannath Rath Yatra 2025: हर साल की तरह इस बार भी Odisha के Puri में भगवान जगन्नाथ (Jagannath Rath Yatra) की भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया गया है। इस यात्रा में लाखों भक्‍त शाम‍िल हाेते हैं। इस बार रथ यात्रा का आयोजन 27 जून से क‍िया गया है। इस खास मौके पर अगर आप भी जगन्‍नाथ मंदिर के दर्शन करने जा रहे हैं, तो आप इसके अलावा भी बहुत कुछ कर सकते हैं। दरअसल, हर राज्य की अपनी कोई न कोई खासि‍यत जरूर होती है।

    आपको बता दें क‍ि पुरी सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं है। बल्कि यहां के लोकल फूड्स (famous local food Odisha) भी काफी फेमस हैं। इनका स्‍वाद एक बार कोई चखता है तो वो ज‍िंदगी पर भूल नहीं पाता है। दरअसल, यहां के लोकल फूड्स बेहद लजीज होते हैं। आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको कुछ ऐसे फूड्स (Puri Rath Yatra food guide) के बारे में बताने जा रहे हैं ज‍िनका जायका आपको जरूर लेना चाह‍िए। आप दर्शन करने के बाद यहां की गल‍ियाें में इनका मजा ले सकते हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से -

    खाजा

    यहां की गल‍ियों में म‍िलने वाले खाजा का स्‍वाद बेहद स्‍वाद‍िष्‍ट होता है। ये पुरी की फेमस म‍िठाई मानी जाती है। ये खाने में क्र‍ि‍स्‍पी होती है। इसे मैदा से तैयार क‍िया जाता है ज‍िसमें काफी लेयर्स होते हैं। इसे डीप फ्राई करके चाशनी में डुबोया जाता है। जगन्‍नाथ मंद‍िर में खाजा का भोग जरूर लगाया जाता है।

    पखाल भात

    ये भी ओडिशा की सबसे फेमस ड‍िश है। इसे बनाने के ल‍िए पके हुए चावल को पानी और थोड़ा दही में भिगोया जाता है। सभी लोग इसे बड़ी चाव से खाते हैं। गर्मियों में तो ये सेहत के ल‍िए बेहद फायदेमंद माना जाता है। क्‍योंक‍ि इसमें दही म‍िले होने के कारण ये पेट को ठंडा रखता है। वहां के लोग इसके साथ प्याज, आलू भुजिया भी खाते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Jagannath Rath Yatra में शाम‍िल होना चाहते हैं, तो जान लें कैसे पहुंचे पुरी? इन बातों का रखें ध्‍यान

    दालमा

    ये एक ऐसी ड‍िश है ज‍िसकी शुरुआत ही ओड‍िशा से हुई थी। इसे बनाने के ल‍िए दाल और ढेर सारी सब्‍ज‍ियों का इस्‍तेमाल क‍िया जाता है। इसकी खास‍ियत ये है क‍ि इसमें तेल का इस्‍तेमाल नहीं होता है। इसमें नार‍ियल को घ‍ि‍सकर डाला जाता है ज‍िससे इसका स्‍वाद दोगुना हो जाता है। पोषण से भरपूर ये व्यंजन हर क‍िसी को बेहद पसंद आता है।

    छेना पोड़ाे

    छेना पोड़ो का स्वाद भी बेहद स्‍वाद‍िष्‍ट होता है। ये ए‍क तरह की स्‍वीट ड‍िश है। इसे पनीर, चीनी, इलायची पाउडर, चावल के आटे, मेवे और घी से तैयार क‍िया जाता है। इसकी खास‍ियत ये है क‍ि इसे Caramelized करके बनाया जाता है, ज‍िससे इसका जायका दोगुना हो जाता है।

    बड़ा घुघुनी

    इसे पुरी में सबसे ज्‍यादा पसंद क‍िया जाता है। इसे बनाने में चावल, उड़द दाल और कुछ खास मसालों का इस्‍तेमाल क‍िया जाता है। इसको डीप फ्राई करने के बाद मसालेदार घुगुनी के साथ परोसा जाता है।

    यह भी पढ़ें: Jagannath Rath Yatra 2025: जगन्नाथ रथ यात्रा हुई शुरू, इन पावन संदेशों से दें अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं