Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Janmashtami 2024: पंचामृत भोग के बिना जन्माष्टमी पर माखनचोर की पूजा है अधूरी, घर पर मिनटों में ऐसे करें तैयार

    Updated: Mon, 26 Aug 2024 02:52 PM (GMT+05:30)

    कृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami 2024) का त्योहार 26 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस दिन कन्हैया की पूजा की जाती है और उन्हें खास भोग लगाए जाते हैं। इन्हीं ...और पढ़ें

    पंचामृत के बिना अधूरा है भगवान कृष्ण का भोग (Picture Courtesy: Instagram)
    पंचामृत के बिना अधूरा है भगवान कृष्ण का भोग (Picture Courtesy: Instagram)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Panchamrit Recipe for Janmashtami: कृष्ण जन्माष्टमी इस साल 26 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन पूरे देश में इस त्योहार की धूम देखने को मिलती है। भगवान कृष्ण के जन्मोत्वस को मनाने के लिए सभी भक्तजन उनकी पूजा करते हैं, भजन-कीर्तन करते हैं और उनकी पसंद के भोग अपने हाथों से तैयार करके, उन्हें अर्पित करते हैं। भगवान कृष्ण के प्रिय भोग में पंचामृत का बेहद खास महत्व है। इसे पांच बेहद खास चीजों को मिलाकर बनाया जाता है, जिस वजह से इसे पंचामृत कहते हैं।

    जन्माष्टमी के मौके पर भगवान कृष्ण को इसका भोग जरूर लगाना चाहिए। इससे भगवान प्रसन्न होते हैं। ऐसा मानते हैं देवकी नंदन को पंचामृत का भोग लगाए बिना पूजा पूरी नहीं हो सकती। इसलिए आप भी पूजा से पहले इसे जरूर तैयार कर लें। पंचामृत बनाना (Panchamrit Recipe) बेहद आसान होता है, जिसे आप मिनटों में घर पर बना सकते हैं। इसकी रेसिपी हमने इस आर्टिकल में बताई है। आइए जानें।

    (Picture Courtesy: Instagram)

    यह भी पढ़ें: जन्माष्टमी के खास मौके पर माखनचोर-नंद किशोर को लगाएं आटे की पंजीरी का भोग, नोट करें आसान विधि

    सामग्री:

    • दूध - 1 कप
    • दही - 1 कप
    • घी - 1/4 कप
    • शहद - 1 चम्मच
    • मिश्री
    • तुलसी के पत्ते- 2-3

    विधि:

    • एक कटोरी में दूध और दही डालें। अच्छी तरह से मिलाएं ताकि मिश्रण एक समान हो जाए।
    • एक छोटी कढ़ाई में घी डालें और मध्यम आंच पर पिघलाएं।
    • घी के पिघलने के बाद, इसमें शहद और मिश्री डालें। अच्छी तरह से मिलाएं, मिश्री घुल जाए।
    • अब घी, शहद और मिश्री के मिश्रण को दूध और दही में अच्छी तरह से मिलाएं, ताकि सभी सामग्री आपस में अच्छे से मिल जाएं।
    • अंत में, तुलसी की पत्तियां डालें और भगवान कृष्ण को प्रसाद के रूप में चढ़ाएं।

    टिप्स:

    • दूध और दही को अच्छी तरह से मिलाएं ताकि मिश्रण एक समान हो जाए।
    • घी को धीमी आंच पर पिघलाएं ताकि यह जल न जाए।
    • मिश्री को फोड़कर पीस लें, ताकि वह आसानी से घुल जाए।

    यह भी पढ़ें: इस जन्माष्टमी श्री कृष्ण को जरूर चढ़ाएं ये 11 पारंपरिक भोग, घर पर भी कर सकते हैं तैयार