Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gajar Halwa Benefits: सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत के गुणों से भी भरपूर है गाजर का हलवा, जानें इसके फायदे

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Tue, 12 Dec 2023 10:00 AM (IST)

    गाजर का हलवा सर्दियों की खास डिशेज में से एक है जो खाने में इतना स्वादिष्ट होता है कि सभी अपनी उंगलियां चाट जाते हैं। गाजर का हलवा आपकी सेहत के लिए भी ...और पढ़ें

    गाजर का हलवा हो सकता है आपकी सेहत के लिए फायदेमंद
    गाजर का हलवा हो सकता है आपकी सेहत के लिए फायदेमंद

    HighLights

    1. गाजर का हलवा खाने में काफी स्वादिष्ट होता है।
    2. इसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
    3. इसे खाने आंखों, इम्यूनिटी और त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Gajar Ka Halwa Benefits: सर्दियों के मौसम में हम सभी के घरों में गाजर का हलवा खूब बनता है। इसके पीछे की वजह, इसका मीठा स्वाद होता है। इसे पकाते समय इसमें से आने वाली लुभावनी खुशबू, हमारे मुंह में पानी ला देती है। लेकिन यह सिर्फ स्वाद में ही नहीं बल्कि सेहत के गुणों से भी भरपूर है। इसलिए गाजर का हलवा खाने के बाद अब आपको रिग्रेट करने की कोई जरूरत नहीं है। गाजर का हलवा बनाते समय हम इसमें कई सेहत के लिए फायदेमंद चीजें डालते हैं, जो हमारी सेहत को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं, गाजर का हलवा कैसे आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।

    हेल्दी फैट्स

    गाजर के हलवे में घी डाला जाता है, जो हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है। ये हेल्दी फैट्स आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। घी हमारे दिल के लिए भी लाभदायक होता है। साथ ही, यह सर्दियों में शरीर को गरम रखने में भी मदद करता है। इसलिए इस मौसम में गर्मा-गर्म गाजर का हलवा खाना, आपको ठंड से बचाने में सहायक हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: ब्रेकफास्ट में बनाएं ऐसी टेस्टी डिशेज कि बच्चे चाट जाएंगे प्लेट

    पोषक तत्वों का खजाना

    गाजर के हलवे में एक नहीं बल्कि कई ऐसी चीजें डाली जाती हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद गाजर में विटामिन-ए, विटामिन-के और कई मिनरल्स भी पाए जाते हैं। घी में हेल्दी फट्स पाए जाते हैं और साथ ही एंटी-ऑक्सिडेंट्स भी पाए जाते हैं। गाजर के हलवे में डाले जाने वाले नट्स विटामिन और मिनरल से भरपूर होते हैं। इसलिए गाजर का हलवा पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

    इम्यूनिटी मजबूत

    गाजर में विटामिन-ए पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी के लिए जरूरी होता है। इसे खाने से विटामिन-ए मिलता है, जो आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-ऑक्सिडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी और त्वचा दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। साथ ही, इसमें मौजूद घी भी इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है।

    खबरें और भी

    ग्लोइंग त्वचा

    गाजर में मौजूद विटामिन और एंटी-ऑक्सिडेंट्स आपकी त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करता है। विटामिन-ए सेल टर्न ओवर को तेज करता है और एंटी-ऑक्सिडेंट्स डार्क स्पॉट्स को हल्का करने में मदद करता है।

    फाइबर से भरपूर

    गाजर में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इसे सेहत के लिए काफी फायदेमंद बनाता है। इसे खाने से हमारी पाचन क्रिया बेहतर होती है। फाइबर हमारे पाचन तंत्र के अलावा, दिल की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।

    यह भी पढ़ें: सर्दियों में रोजाना खाएं भीगे हुए अंजीर, फायदे इतने कि जानकर हो जाएंगे हैरान

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik