Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिना मिल्क पाउडर के इस आसान रेसिपी से बनाएं मैंगो पेड़ा, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा- कैसे बनाया?

    Updated: Fri, 26 Jun 2026 09:49 AM (IST)

    आम से बनने वाली सबसे टेस्टी और आसान डिशेज में मैंगो पेड़ा का नाम भी शामिल है। इसे बहुत कम सामग्री के साथ भी आधे घंटे के अंदर बना सकते हैं। ...और पढ़ें

    कैसे बनाएं मैंगो पेड़ा? (AI Generated Image)

    कैसे बनाएं मैंगो पेड़ा? (AI Generated Image)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी के मौसम में आम से एक से बढ़कर एक पकवान बनाए जाते हैं। कच्चे आम की खट्टी-मीठी चटनी से लेकर मैंगो शेक, आमरस और कुल्फी का अपना ही मजा है। हालांकि, ये तो बहुत ही कॉमन डिशेज हैं, जो अक्सर आम के सीजन में बनाई जाती हैं, लेकिन क्या आपने कभी आम का पेड़ा चखा है? 

    जी हां, आप आम से पेड़ा भी बना सकते हैं, जिसे मैंगो पेड़ा कहा जाता है। इसे बहुत की कम सामग्री में घर पर बनाया जा सकता है और इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि हर किसी को खूब पसंद आता है। आइए जानें मैंगो पेड़ा बनाने क एकदम आसान रेसिपी। 


    मैंगो पेड़ा बनाने की रेसिपी रेसिपी

    मैंगो पेड़ा आम से बनने वाली बहुत ही टेस्टी डिश है, जिसे आधे घंटे के अंदर बनाया जा सकता है।

    कुल समय : 25 mins
    तैयारी का समय : 5 mins
    पकाने का समय :20 mins
    कोर्स : Desserts
    कैलोरी : 150
    सर्विंग : 2 लोगों के लिए
    व्यंजन : Indian

    मैंगो पेड़ा बनाने की रेसिपी बनाने के लिए सामग्री:

    • पके आम का पल्प- 1 कप
    • मावा/खोया- 1.5 कप
    • चीनी- 1/2 कप
    • इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
    • घी- 1 से 2 बड़े चम्मच
    • पिस्ता और बादाम- बारीक कटे हुए
    • केसर के धागे- 6-7

    मैंगो पेड़ा बनाने की रेसिपी बनाने की विधि:

    1

    सबसे पहले अच्छे से पके हुए आम को छीलकर टुकड़ों में काट लें और मिक्सी में पीसकर एक स्मूथ प्यूरी बना लें। इस स्टेप में पानी का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना है।

    2

    अब एक भारी तले की कड़ाही में एक चम्मच घी गर्म करें और इसमें तैयार आम की प्यूरी और चीनी डालें। इसे मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक कि चीनी पूरी तरह घुल न जाए और पल्प थोड़ा गाढ़ा न हो जाए।

    3

    जब आम का पल्प गाढ़ा होने लगे, तब आंच को धीमा कर दें और इसमें कद्दूकस किया हुआ मावा मिलाएं। मावे को पल्प के साथ अच्छी तरह मिक्स करें ताकि इसमें कोई गुठलियां न रहें।

    4

    इसके बाद इस मिश्रण को धीमी से मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं। धीरे-धीरे मिश्रण कड़ाही के किनारों को छोड़ने लगेगा और एक साथ इकट्ठा होने लगेगा। इसी समय इसमें इलायची पाउडर और केसर वाला दूध मिला दें। जब मिश्रण पूरी तरह से कड़ाही छोड़ दे और गाढ़ा हो जाए, तो गैस बंद कर दें।

    5

    मिश्रण को एक प्लेट में निकाल लें और हल्का ठंडा होने दें। अब हाथों पर थोड़ा सा घी लगाएं और मिश्रण से छोटे-छोटे नींबू के आकार के गोले बना लें। इन्हें हथेलियों के बीच रखकर हल्का सा दबाएं और पेड़े का आकार दें और इसके बीच में उंगली से एक छोटा सा गड्ढा बनाएं।

    6

    तैयार पेड़ों के बीच में बारीक कटे हुए पिस्ता, बादाम या केसर के धागे रखकर हल्के से दबा दें। टेस्टी और खुशबूदार आम के पेड़े बनकर तैयार हैं।