विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बचे हुए चावल से मिनटों में बनाएं बहुत ही टेस्टी महाराष्ट्रीयन रेसिपी 'फोड़निचा भात'

Published: Wed, 07 Aug 2024 02:10 PM (IST)

फोड़निचा भात महाराष्ट्र की एक पारंपरिक और जायकेदार डिश है जिसे यहां के लोग ज्यादातर बचे हुए चावल से बनाते ...और पढ़ें

टेस्टी महाराष्ट्रीयन रेसिपी फोड़निचा भात (Pic credit- freepik)
टेस्टी महाराष्ट्रीयन रेसिपी फोड़निचा भात (Pic credit- freepik)

HighLights

  1. फोड़निचा भात महाराष्ट्र की टेस्टी डिश है।
  2. बचे हुए चावल से बनाई जाती है ये डिश।
  3. लंच और डिनर के लिए बेस्ट है ये रेसिपी।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। लंच या डिनर में कई बार चावल एक्स्ट्रा हो ही जाता है और दोबारा इसे खाने में कई बार आफत आती है। हालांकि बचे हुए चावल से आप एक या दो नहीं, बल्कि कई तरह की डिशेज बना सकते हैं। सबसे आसान होता है इसे प्याज- टमाटर के साथ फ्राई कर लेना, तो आज हम आपको बचे हुए चावल से ऐसी ही एक रेसिपी बताने वाले हैं, जिसे आप मिनटों में तैयार कर सकते हैं। 

इस डिश का नाम है फोड़निचा भात। फोड़निचा यानी तड़का, जो एक महाराष्ट्रीयन डिश है। यहां इसे बचे हुए चावल से ही बनाया जाता है। राई और करी पत्ते के तड़के वाली इस रेसिपी के साथ किसी भी और साइड डिश की जरूरत नहीं होती। डिनर में कुछ लाइट खाना हो, तो उसके लिए बेस्ट है ये डिश। वैसे इसे आप लंच में भी पैक करके ले जा सकते हैं। आइए फटाफट से जान लेते हैं इसे बनाने का तरीका।

फोड़निचा भात रेसिपी

सामग्री- बचे हुए चावल, एक से दो चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच हल्दी पाउडर, स्वादानुसार नमक, दो चम्मच तेल या घी, आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच राई, दो से तीन लंबी कटी हरी मिर्च, 10 से 12 करी पत्ता, चुटकीभर हींग, एक प्याज बारीक कटा, मुट्टी भर कटी हुई धनिया की पत्ती।

ये भी पढ़ेंः- ब्रेड पकौड़ा तो कई बार खाया होगा, लेकिन क्या ब्रेड समोसा किया है ट्राई?

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले बचे हुए चावल में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक मिला लेंगे। आप चाहें तो लाल मिर्च स्किप भी कर सकते हैं। इसकी जगह हरी मिर्च को बारीक काटकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अब एक पैन में एक से दो चम्मच घी डालकर गर्म होने दें।
  • फिर इसमें राई, जीरा, हींग, करी पत्ता, हरी मिर्च का तड़का लगाएं।
  • उसके बाद इसमें बारीक कटे प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
  • फिर इसमें चावल डाल दें।
  • मसालों के साथ चावल को अच्छी तरह मिक्स कर लें।  
  • दो से तीन मिनट लगातार चलाते हुए पका लें।
  • ऊपर से कटी हरी धनिया डालकर मिला लें।
  • तैयार है फोड़निचा भात सर्व करने के लिए। 

ये भी पढ़ेंः- घर पर न हो कोई सब्जी, तो टेस्टी Tamatar Curry से चला सकते हैं लंच और डिनर का काम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।