कभी मारवाड़ के राजा-महाराजाओं की पसंदीदा थी शाही दाल हवेजी, स्वाद ऐसा कि भूल नहीं पाएंगे आप, नोट करें रेसिपी
इस बार सादी दाल की जगह महाराजा स्टाइल शाही हवेजी दाल बनाएं।

शाही दाल हवेजी रेसिपी (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आपने दाल बहुत बार खाई होगी पर क्या कभी शाही दाल हवेजी का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो बता दें कि यह दाल राजस्थान के मारवाड़ खासकर जोधपुर क्षेत्र की पारंपरिक शाही दाल है, जिसे पहले के समय में राजा-महाराजा खाया करते थे। इसका स्वाद आम दाल से इतना अलग होता है कि कभी भूल ही नहीं पाएंगे।
शाही दाल हवेजी रेसिपी
शाही दाल हवेजी बनाने का तरीका बड़ा निराला है, जिसे कुछ इस तरह पकाया जाता है कि यह आधी सूखी रहती है। इसमें दही और खड़े मसालों का मिश्रण स्वाद को लाजवाब बना देता है, आइए जानते हैं इसकी सीक्रेट रेसिपी:
सामग्री
1/2 कप धुली मूंग दाल
1 कप दही
3 प्याज
1 छोटा चम्मच जीरा
1 बड़ा चम्मच धनिए की बीज
1 छोटा चम्मच हींग
6-7 साबुत लाल मिर्च
1/4 चम्मच गरम मसाला
1 बड़ा चम्मच लहसुन का पेस्ट
2-3 बारीक कटी हरी मिर्च
2-3 बड़े चम्मच सरसों का तेल
1 बड़ा चम्मच बारीक कटा धनिया
स्वादानुसार नमक
विधि
शाही दाल हवेजी बनाने के लिए सबसे पहले 1/2 कप धुली मूंग दाल को पानी में अच्छे से धो लें।
इस दाल को साबुत लाल मिर्च के साथ एक कटोरे में पानी भरकर कम से कम 1 घंटे के लिए भिगोकर रख देना है।
एक घंटे बाद एक कड़ाही लें और उसमें 2-3 बड़े चम्मच सरसों का तेल डालकर गर्म करें।
फिर उसमें जीरे और हींग भूनकर 1 बड़ा चम्मच धनिए की बीज भी डालें।
इसके बाद लहसुन की कलियां डालकर उन्हें भी तेल में सुनहरा भून लें।
अगले स्टेप में पानी में भिगोई हुई साबुत लाल मिर्च भी तेल में डालकर भूनें।
सभी मसाले भून लेने के बाद मूंग दाल से पानी निथारकर उसे भी तेल में डालें।
अब दाल में स्वादानुसार नमक भी डाल लेना है।
दाल को कम से कम 6-7 मिनट तक मसालों संग अच्छे से भून लेना है।
3 प्याज और 2-3 हरी मिर्च बारीक काटकर उसे भी दाल में डालें।
इस मिश्रण को तब तक भूनना है जब तक प्याज एकदम नरम नहीं हो जाती।
इसमें 1 कप दही डालकर लगातार चलाते रहना है।
इसके बाद कड़ाही को ढककर कम से कम 6-7 मिनट तक मध्यम आंच पर उबालना है।
हर 2 मिनट में दाल को बीच-बीच में चलाते रहें।
सबसे आखिर में 1/4 चम्मच गरम मसाला और बारीक कटा धनिया डालकर सर्व करें।
यह भी पढ़ें- तारीफ करते नहीं थकेंगे घरवाले, जब रक्षाबंधन पर बनाएंगे गुजरात की स्पेशल मलाईदार बासुंदी, नोट करें सीक्रेट रेसिपी
यह भी पढ़ें- भाई की फिटनेस की है फिक्र? इस रक्षाबंधन रेगुलर मिठाई की जगह घर पर बनाएं 'प्रोटीन पेड़ा', आसान है रेसिपी
