यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पाचन दुरुस्त रखने के साथ-साथ वजन कम करने में भी मददगार है मसूर की दाल, जानें इसे खाने के फायदे
मसूर की दाल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसे खाने से सेहत संबंधी इतने लाभ मिलते हैं कि इसका इस्तेमाल कई डिशेज में किया जाता है। यह ब्लड शुगर कंट ...और पढ़ें

HighLights
- मसूर की दाल सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है।
- इसे खाने से वजन कम करने, पाचन दुरुस्त रखने और वजन कम करने में मदद मिलती है।
- इसे खाने से इम्युनिटी बूस्ट करने में भी मदद मिलती है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Masoor Daal: शरीर को हेल्दी रखने के लिए रोजना दाल का सेवन करना जरूरी होता है। दालें प्रोटीन का सबसे अच्छा स्त्रोत मानी जाती हैं। इनमें मसूर की दाल, जो कि बहुत सारे पोषक तत्वों से भरपूर होती है, सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसका उपयोग लगभग कई घरों में किया जाता है।
मसूर की दाल का उपयोग न सिर्फ खाने में बल्कि आर्युवेद चिकित्सा क्षेत्र में भी किया जाता है। स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने के लिए इसका लेप लगाया जाता है, इसके साथ ही, स्किन संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए, कफ ,पित्त और रक्त विकारों को दूर करने के लिए भी, इसका उपयोग एक औषधी के रुप में किया जाता है। आइए जानते हैं मसूर के दाल से होने वाले फायदे और इससे बनने वाली डिशेज के बारे में।
यह भी पढ़ें: इस विटामिन की कमी बन सकती है नींद न आने की वजह, इन फूड्स के करें इसकी कमी दूर
मसूर दाल के फायदे-
- प्रोटीन से भरपूर मसूर की दाल हमारे मसल्स और ग्रोथ के लिए बहुत ही फायदेमंद है।
- मसूर की दाल में मौजूद हाई फाइबर पाचन शक्ति को बढ़ाता है, हाई ब्लड प्रेशर को कम करता है और कब्ज की समस्या को दूर रखने में मदद करता है।
- मसूर की दाल में लो कैलोरी होती है, जिसकी वजह से हमें वेट लॉस में मदद मिलती है।
- एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर मसूर की दाल इम्युनिटी बूस्टर का काम करती है, जो हमें सामान्य बीमारियां, जैसे- कफ,कोल्ड, वायरल फीवर से बचाती है।
- मसूर की दाल में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो ब्लड शुगर को मेंटेन रखने में मदद करता है, जिससे डायबिटीज की समस्या से भी बच सकते हैं।
- फाइबर, पोटेशियम और फोलेट से भरपूर मसूर की दाल हार्ट हेल्थ को स्वस्थ्य बनाए रखता है।
- आयरन से भरपूर मसूर की दाल से शरीर में हिमोग्लोबिन को बनाए रखने में मदद मिलती है, जिससे हमें कभी खून की कमी नहीं होती है।
मसूर दाल से बनने वाली डिशेज-
मसूर दाल के पकौड़े
मसूर दाल को कुछ घंटो भिंगोकर पीस लें अब इसमें हल्दी, जीरा हींग, नमक स्वादानुसार डालकर बैटर तैयार करें और फिर इसमें आलू, प्याज के स्लाइस काटकर इस बैटर में डिप कर डीप फ्राई करें।
मसूर दाल डोसा
खमीर उठे मसूर दाल के बैटर से नॉर्मल डोसे के शेप में डोसा तैयार करें। ब्राउन क्रिस्पी मसूर दाल डोसा तैयार होने पर इसे नारियल या मूंगफली की चटनी के साथ सर्व करें।
यह भी पढ़ें: गजब के फायदों से भरपूर है बैंगनी पत्तागोभी, हार्ट डिजीज से लेकर कैंसर तक से करती है बचाव
Picture Courtesy: Freepik