Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मठरी के बिना अधूरा है दिवाली का त्योहार, इस सिंपल रेसिपी से बनाएंगे तो मिलेगा बाजार जैसा बेमिसाल स्वाद

    Updated: Tue, 22 Oct 2024 04:38 PM (GMT+05:30)

    दिवाली (Diwali 2024) का समय हर किसी के लिए खास होता है। हर तरफ फेस्टिव सीजन की धूम रहती है। लोग अपने घरों को सजाते हैं और कई तरह के पकवान भी बनाते हैं ...और पढ़ें

    इस रेसिपी से आसानी से स्वादिष्ट मठरी (Picture Credit- Freepik)
    इस रेसिपी से आसानी से स्वादिष्ट मठरी (Picture Credit- Freepik)

     लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दिवाली (Diwali 2024) का त्योहार बस कुछ ही दिनों में आने वाला है। लोग अभी से इसकी तैयारियों में लग गए हैं। यह हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार है, जिसे हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। इस मौके पर लोग कई अपने घरों में तरह-तरह के पकवान बनाते हैं। मिठाई से लेकर नमकीन स्नैक्स तक, इस खास मौके पर लोग कई तरह की डिशेज बनाते हैं। मठरी इन्हीं पकवानों में से एक है, जिसे अक्सर दिवाली के मौके पर कई घरों में बनाया जाता है।

    अगर आप भी इस बार मेहमानों के लिए मठरी बनाने का विचार कर रही हैं, तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे घर पर आसानी से स्वादिष्ट और क्रिस्पी मठरी बनाने की बेहद सरल रेसिपी (Mathri Recipe)। आइए जानते हैं दिवाली के लिए कैसे बनाए बाजार जैसी करारी और टेस्टी मठरी (how to make Mathri at home)-

    यह भी पढ़ें- त्योहार का रंग फीका कर देगी बाजार की मिलावटी मिठाई, घर पर ऐसे बनाएं काजू कतली, हर कोई पूछेगा रेसिपी

    मठरी बनाने के लिए सामग्री

    • 2 कप मैदा
    • 1/2 कप सूजी
    • 1/4 कप घी या तेल
    • 1 चम्मच जीरा
    • 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन
    • 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च (दरदरी कुटी हुई)
    • नमक स्वादानुसार
    • पानी (आटा गूंथने के लिये)
    • डीप फ्राई करने के लिए तेल

    मठरी बनाने का तरीका

    • मठरी बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में मैदा, सूजी, जीरा, अजवाइन, काली मिर्च और नमक मिलाएं।
    • सभी सूखे मिश्रण में घी या तेल मिलाएं और इसे अपनी हथेलियों के बीच तब तक रगड़ें जब तक यह ब्रेडक्रंब जैसा न हो जाए।
    • अब धीरे-धीरे पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें। आटे को गीले कपड़े से ढककर 30 मिनिट के लिये रख दें।
    • इसके बाद आटे को फिर से थोड़ा सा गूंथ लें और फिर इसे छोटी-छोटी बॉल्स या लोई में बांट लें।
    • हर एक लोई को पतला बेल लें और इसमें फोक की मदद से छोटे छेद कर दें, ताकि तलते समय यह फूले नहीं।
    • अब एक गहरे फ्राइंग पैन में मध्यम आंच पर तेल गरम करें।
    • फिर बेली हुई मठरी को सावधानी से गरम तेल में डालें। इन्हें बीच-बीच में पलटते हुए, सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक तलें।
    • तलने के बाद निकालें और पेपर टॉविल से पोछें। एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करने से पहले उन्हें पूरी तरह से ठंडा होने दें।
    • टेस्टी और क्रिस्पी मठरी तैयार है। दिवाली पर मेहमानों को इसे सर्व करें जमकर तारीफें बटोरें।

    यह भी पढ़ें-  न काजू, न मावा! इस Diwali मेहमानों का मुंह मीठा कराने के लिए बनाएं यह सस्ती मिठाई, नोट करें रेसिपी