Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सर्दियां जाने से पहले झटपट बना लें स्पेशल मिक्स वेज अचार, साल भर लेते रहें इसके स्वाद का जायका

    Updated: Wed, 12 Feb 2025 07:38 PM (IST)

    अचार भारतीय थाली का एक अहम हिस्सा है जिसके बिना कई लोगों का खाना अधूरा रहता है। ऐसे में सर्दियां एक बढ़िया मौका है अलग-अलग तरह के अचार बनाने का। इस मौ ...और पढ़ें

    इस रेसिपी से तैयार करें मिक्स वेज अचार (Picture Credit- Freepik)
    इस रेसिपी से तैयार करें मिक्स वेज अचार (Picture Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियों का मौसम अब लगभग खत्म होने वाला है। ऐसे में अब कुछ ही दिनों इस मौसम में मिलने वाली सब्जियां बाजार में आनी बंद हो जाएगी। अगर आपने अभी तक इन सब्जियों से बनने वाला टेस्टी मिक्स वेज अचार ट्राई नहीं किया है, जो जल्दी भी इसे बनाकर तैयार कर लें। सर्दियों में ढेर सारी फ्रेश सीज़नल सब्जियां मिलती हैं। इन्हीं सब्जियों से बनाएं मिक्स वेज पिकल जिसमें गाजर, मूली, अदरक और मिर्ची का इस्तेमाल करें।

    मिक्स वेज पिकल या अचार का मेल एक बेहद टेस्टी और चटपटा मेल है, जिसे आप रोजाना पराठे, पूरी, कचौड़ी या पुलाव के साथ एंजॉय कर सकते हैं। सर्दियों में मिलने वाली खास सब्जियों से मिलकर बना ये अचार स्वाद में साथ हेल्थ भी परोसता है। इसे बनाना बेहद आसान है। चॉपिंग और कुकिंग टाइम कुल मिलाकर आधे से एक घंटे में इसे तैयार किया जा सकता है। चलिए बनाते हैं विंटर स्पेशल मिक्स वेज पिकल, आज ही ट्राई करें ये रेसिपी-

    यह भी पढ़ें-  मार्केट का Paneer छोड़िए, अब घर पर ही इन टिप्स से बनाएं सॉफ्ट और टेस्टी पनीर

    सामग्री

    • सीजनल सब्जियां (गाजर, मूली, गोभी आदि)
    • काली सरसों
    • पीली सरसों
    • जीरा
    • धनिया के बीज
    • अजवाइन
    • मेथीदाना
    • सौंफ
    • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
    • हल्दी पाउडर
    • कलौंजी
    • सरसों तेल
    • नमक

    बनाने का तरीका

    • सभी सीजनल सब्जियां जैसे गाजर, मूली, हरी मिर्च और अदरक कलेक्ट करें।
    • गाजर को छील कर लंबे पतले टुडू में काट लें।
    • मूली की भी पत्तियां साफ कर के इसे छील कर धुल लें और लंबा पतला काट लें।
    • लंबी हरी मिर्च को बीच से दो टुकड़े में काटें और फिर दोनों टुकड़ों को ऊपर से नीचे तक चीर दें।
    • अदरक को धुल कर साफ करें और इसके लंबे बारीक टुकड़े काटें।
    • कढ़ाई गर्म करें और इसमें काली सरसों, पीली सरसों, जीरा, धनिया के दाने, अजवाइन, मेथी दाने और सौंफ डालें और सभी मसालों को ड्राई रोस्ट करें।
    • रोस्ट करने के बाद इन्हें ठंडा होने दें।
    • जब मसाले ठंडे हो जाएं तब इन्हें मिक्सर जार में डाल कर दरदरा पीस लें।
    • पिसे हुए मसाले को प्लेट में ट्रांसफर करें।
    • इसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और कलौंजी डालें और अच्छे से मिक्स करें।
    • कढ़ाई में सरसों तेल गर्म करें।
    • गर्म तेल में कटी हुई गाजर, मूली, अदरक और हरी मिर्च डालें।
    • धीमी आंच पर अच्छी तरह मिलाएं।
    • अचार का तैयार किया हुआ मसाला डालें और हल्का सा पकाएं।
    • गैस बंद करें और फिर नमक और सिरका डालें।
    • अच्छे से मिक्स करें और अचार को ठंडा होने दें।
    • ठंडा होने पर शीशे की जार में डाल कर स्टोर कर सकते हैं।
    • चटपटा मिक्स वेज अचार तैयार है।
    • सर्दियों की सीज़नल सब्जियां जैसे गोभी और मटर जैसी सब्जियां भी इसमें मिलाई जा सकती हैं।

    यह भी पढ़ें-  सलाद-अचार में मूली खाकर हो गए हैं बोर, तो ट्राई करें इसकी चटपटी चटनी; स्वाद ऐसा जो रहेगा हमेशा याद