Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Moong Dal: स्वाद और सेहत का भंडार है मूंग, इन तरीकों से करें अपनी डाइट में शामिल

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Fri, 01 Dec 2023 07:01 PM (IST)

    मूंग की दाल को सेहत के गुणों का भंडार कहना गलत नहीं होगा। इससे सेहत के कई फायदे मिलते हैं जैसे- पाचन बेहतर होना वजन कम होना आदि। लेकिन इसकी विशेषता यह ...और पढ़ें

    मूंग दाल से बनी इन डिशेज से बढ़ाएं अपने खाने का स्वाद
    मूंग दाल से बनी इन डिशेज से बढ़ाएं अपने खाने का स्वाद

    HighLights

    1. मूंग की दाल सेहत के लिए फायदेमंद होती है।
    2. इससे वजन कम करने और दिल के तंदुरुस्त रखने में मदद मिलती है।
    3. मूंग दाल से वड़े, अप्पम और हल्वा बनाया जा सकता है, जो काफी टेस्टी होते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Moong Dal: मूंग हमारे खान-पान का एक अहम हिस्सा है। मूंग को अंकुरित करके या इसकी दाल बनाकर हम अक्सर ही खाते हैं। इसे खाना हमारी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। यह पाचन क्रिया बेहतर बनाने, दिल को सेहतमंद रखने, वजन कम करने में मदद करने के साथ-साथ, आयरन और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। लेकिन रोज-रोज मूंग को एक ही तरीके से खाना काफी बोरिंग हो सकता है। इसलिए हम आपको बताने वाले हैं मूंग की बनी कुछ ऐसी डिशेज, जिन्हें बनाना बेहद आसान होता है और जायका ऐसा, कि आप उंगलियां चाटते रह जाएंगे। आइए जानते हैं, मूंग की कौन-कौन सी आसान रेसेपी बना सकते हैं।

    मूंग दाल वड़ा

    मूंग दाल का वड़ा बनाने के लिए मूंग और चना दाल को रात भर पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद इसे पीस कर गाढ़ा बैटर तैयार कर लें। फिर इसमें प्याज, मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हींग और स्वादानुसार नमक मिलाएं। इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गरम कर लें और छोटे-छोटे आकार में वड़े के बैटर को उसमें डालें और सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक तलें। इसके बाद इसे छानकर निकाल लें और टीशू पेपर से इसका तेल सुखा कर गर्मा-गर्म साम्भर या चटनी के साख खाएं।

    यह भी पढ़ें: नाश्ते में ओट्स को शामिल करना बन सकता है आपकी सेहत के लिए वरदान, जानें इससे होने वाले फायदे

    मूंग दाल हल्वा

    मूंग दाल का हल्वा खाने में काफी टेस्टी होता है। इसे बनाने के लिए मूंग को रात भर पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद इसे पीस कर इसका गाढ़ा पेस्ट बना लें। एक कढ़ाई में घी गर्म करें और उसमें इस पेस्ट को थोड़ी देर के लिए पकाएं। इसे तब तक पकाएं, जब तक मूंग दाल का पेस्ट घी को अच्छे से सोख न ले। इसके बाद इसमें चीनी मिलाएं और ढक कर 15 मिनट के लिए पकने दें। इसके बाद इसमें ड्राई फ्रूट्स डालें और कुछ मिनट और पकाएं। मूंग दाल का हल्वा तैयार है, इसे गर्मा-गर्म परोसे और खाएं।

    मूंग दाल अप्पे

    मूंग दाल अप्पे बनाने के लिए मूंग की दाल को 5-6 घंटे भिगोकर छोड़ दें और उसका पेस्ट बना लें। इसके बाद, इसमें प्याज, टमाटर , गाजर और शिमला मिर्च मिला लें। इसके बाद अप्पे के सांचे में तेल लगाकर यह बैटर मिलाएं और दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक पकाएं। मूंग दाल के अप्पे तैयार हैं। इसे साम्भर या चटनी के साथ परोसें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: अगर आपको भी लगती है ज्यादा ठंड, तो सर्दियों में इन 5 तरीकों से करें रागी को डाइट में शामिल

    Picture Courtesy: Freepik